Site icon Youth Ki Awaaz

कैसे ‘रेड ब्रिगेड’ की यह महिलाएं उनके खिलाफ होने वाले अपराधों का मजबूती से दे रही हैं जवाब

जोशटॉक्स इंडिया:

महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध आज की एक चिंताजनक सच्चाई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार पिछले 10 सालों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का आंकड़ा दोगुना से भी ज्यादा बढ़ चुका है। आये दिन छेड़छाड़, दहेज़ को लेकर हत्या, ऑनर किलिंग और बलात्कार जैसे अपराधों की घटनाएं अखबारों और समाचार के अन्य माध्यमों में दिखती रहती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 2011 में 2010 के मुकाबले बलात्कार के मामलों में करीब 9% से भी ज्यादा की बढ़त दर्ज की गयी। यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी आंकड़े आधिकारिक रूप से दर्ज किये गए मामले हैं, इन अपराधों की असल संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। लेकिन कुछ ऐसे भी युवा हैं जो इनसे लड़ने के लिए समाज से संवाद बना रहे हैं, युवा लड़कियों और महिलाओं को अलग-अलग तरीकों से उनके हक़ के लिए जागरूक कर रहे हैं। ऐसी ही रेड ब्रिगेड नाम की एक संस्था को शुरू करने वाली उषा विश्वकर्मा जोश टॉक के इस विडियो में उनके अनुभवों, उनकी चुनौतियों और उनके सन्देश को साझा कर रही हैं।

Video courtesy: Joshtalksindia.
Photo Courtesy: Red Brigade facebook page.
Exit mobile version