Site icon Youth Ki Awaaz

नेताओं और अधिकारियों के वादों के बावजूद घाटकोपर के इस वार्ड में लगा है गन्दगी का ढेर

गुफरान खान:

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटा घाटकोपर वेस्ट एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहाँ हर तबके के लोग रहते हैं। यहाँ के वार्ड नंबर 123 चिरागनगर में स्थित लिटिल स्टार स्कूल जाने का रास्ता काफी लम्बे समय से बेहद ख़राब स्थिति में है। इस वजह से स्कूल जाने वाले 3 साल से 15 साल तक की उम्र के बच्चे, स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारिओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल यह है कि हर वक्त नाली का पानी रास्ते के ऊपर से ही होकर बहता रहता है जिससे चलने में असुविधा तो होती ही है, साथ ही गन्दगी के कारण बीमारीयों का भी खतरा बना रहता है। प्रशासन और अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने पर भी इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। चिरागनगर की मुनिसिपल कॉर्पोरेटर अश्विनी माटे नें इस साल अक्टूबर तक इस समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया है, लेकिन सितम्बर का महीना शुरू हो चुका है और अब तक इस समस्या के बारे में कुछ भी नही किया गया है।

नीचे दी गयी तस्वीरों से साफ़ हो जाता है कि इस इलाके के लोगों को घर में घुसने को तैयार गंदे पानी, सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर से और स्कूल जाने के लिए गंदे पानी के ऊपर चलकर जाने वाले स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version