Site icon Youth Ki Awaaz

ऐ पुलिस आपका हेलमेटवा कहां है?

Youth Ki Awaaz:

रामधारी सिंह दिनकर की लिखी हुई कविता सिंहासन खाली करो कि जनता आती है की तर्ज़ पर अगर जनता प्रशासन को भी कहे कि रवैय्या ठीक करो की जनता आती है तो क्या जवाब होगा प्रशासन का? अब बात तो तय है कि एक जागरुक समाज की जनता ऐसी ही होनी चाहिए और जवाबदेही दोनों तरफ से होनी चाहिए। बिहार में सितम्बर से बाईक पर पिलियन राईडर्स यानी की पीछे बैठने वालों क लिए भी हेलमेट लगाना ज़रूरी है। सख्त निर्देश है, नियम टूटा तो चालान कटा। जनता नियम तो मानेगी ही, सो मान रही है। लेकिन अब प्रशासन सुरक्षा के मोटिव से हट के बस नियम को चलान के लिए बना ले तो जनता रिस्पॉंड भी करेगी। बिहार के मुज़फ्फरपुर में जनता सड़क पर उतरी। कहा हम तो नियम मानते हैं आप भी मानिए। पुलिसवाले बिना हेलमेट लगाए गुज़र रहे थें, जनता ने वीडियो बनाया, सवाल पूछा कि कानून बस जनता के लिए है क्या? चलिए अभी आपका चालान कटवाते हैं। अश्विनी कुमार पांडे के फेसबुक वॉल से हमें ये वीडियो साभार मिले हैं, आप भी देखिए जनता जब सवाल करती है तो क्या होता है।

विडियो आभार: फेसबुक (अश्विनी कुमार पांडे)

विडियो आभार: फेसबुक (अश्विनी कुमार पांडे)
Exit mobile version