Site icon Youth Ki Awaaz

प्रकाश पर्व, पटना साहिब – अइबू त जगमगा जइबू

प्रकाशोत्सव की रोशनी से पूरा प्रदेश जगमगा रहा है। हवा में तैरते कीर्तन के वो शब्द, हर तरफ शांति और सद्भाव का माहौल और भक्तिमय वातावरण। श्रद्धालुओं की भीड़ रोज़ बढ़ती ही जा रही है। पटना साहिब गुरूद्वारा की अद्भुत साज-सजावट देख सभी दंग हैं। बिहार सरकार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। सभी बस एक ही रट लगाये हैं, ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं देखी। श्रद्धालुओं के रहने से लेकर खाने-पीने, घूमने, मनोरंजन, स्वास्थ्य सभी चीज़ों का ध्यान रखा गया है। अगर आप बिहारी हैं तो मौजूदा व्यवस्था देख बिहार पर गर्व महसूस करेंगे। अलौकिक दृश्यों से सराबोर है पूरा शहर। कोई भाव दिख रहा है तो वह केवल भक्ति और सेवा का। पटना भी हर्ष, प्रेम और श्रद्धा के आवेग से इतना आह्लादित है कि बयां कर पाना मुश्किल है। अगर आप अब भी सोच में हैं, आने का मन है फिर भी थोड़ी दुविधा में है तो ये तस्वीरें आपको आने को आतुर कर देंगी।

सोचिये मत, हम खड़े हैं आपके स्वागत में, बस आपके आने की देरी है।

प्रकाश पर्व में जगमगाता पटना साहिब।

बिहार की भूमि पर प्रकाश का पर्व है।

प्रकाश पर्व  के दौरान लेज़र शो ने बिखेरी अनूठी छठा।

जगमग है गुरु का द्वार,

पटना साहिब में प्रकाश पर्व के लिए आये लोग।

रौशन है , पटना साहिब बिहार

कुछ ऐसे नज़ारे हैं पटना साहिब के।

जी आयां नूं

तो आ रहे हैं ना आप…

Exit mobile version