Site icon Youth Ki Awaaz

एक्जिट पोल: उत्तरप्रदेश में त्रिशंकू विधानसभा, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

लखनऊ: देश के पांच राज्यों में मतदान के चरण पूरे होते ही एक्जिट पोल सामने आने लगे हैं। देश की नजर सबसे ज्यादा यूपी चुनाव पर है। अधिकांश सर्वे एजेंसियों व मीडिया हाउस ने अपने एक्जिट पोल में यूपी में त्रिशुंक विधानसभा का अंदेशा जताया है। एकाध को छोड़कर किसी ने भी स्पष्ट बहुमत की बात कहने से बच रहे हैं। हालांकि सबसे बड़ा दल भाजपा को बताया जा रहा है, जिसका सपा-कांग्रेस गठबंधन से करीबी मुकाबला बताया जा रहा है। बसपा को तीसरे नम्बर पर तो अजित सिंह के दल को चौथे नम्बर पर आंका गया है। एक्जिट पोल में गोवा, मणिपुर और उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनने के दावे किए हैं तो पंजाब में भाजपा अकाली दल गठबंधन का सूपड़ा साफ बताया है। वहां पर कांग्रेस या आप में सरकार बनाएगी, ऐसे सर्वे में दावे सामने आए हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज,जी न्यूज, टाइम्स नाऊ, न्यूज 24 आदि मीडिया चैनल त्रिशुंक विधानसभा बता रहे हैं। टाइम्स नाऊ जरुर यूपी में भाजपा को बहुमत मिलने का दावा कर रहा है। एबीपी न्यूज यूपी में भाजपा गठबंधन को 164 से 176 सीटें, सपा- कांग्रेस गठबंधन को 156 से 169, बसपा को 60 से 72 सीटें मिलने का दावा किया है। इंडिया टीवी-सी वोटर ने अपने सर्वे में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताई है। वे यूपी में भाजपा को 155 से 167, कांग्रेस-सपा गठबंधन को 135-147, बसपा को 81 से 93 सीटें मिलने के दावे किए हैं। इसी तरह न्यूज 18-एमआरसी ने अपने सर्वे में भी भाजपा को बड़ी पार्टी बताते हुए 185 सीटें मिलने की कही है। सपा-कांग्रेस को 120 तो बसपा को 90 सीटें मिलना बताया है।

Catch the latest updates on UP Election Result 2017 Exit Polls only with Janprahari Express

Exit mobile version