Site icon Youth Ki Awaaz

सहायक प्रथा पर सेना का स्टिंग करने वाले जवान की संदिग्ध मौत

सहायक सिस्टम पर सेना का स्टिंग करने वाले जवान रॉय मैथ्यू की रहस्यमय हालत में मौत हो गई है। रॉय का शव महाराष्ट्र के देवलाली कैंटोनमेंट में पाया गया। डॉक्टर्स ने 3 दिन पहले ही मौत की संभावना जताई है। रॉय का शव एक कमरे की छत(सीलिंग) से लटकता पाया गया।

फिलहाल इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। [envoke_twitter_link]रॉय ने सेना की ब्रिटिश काल से चली आ रही सहायक प्रथा पर एक वीडियो बनाया था।[/envoke_twitter_link] वीडियो में रॉय अन्य सहायक साथियों के साथ कर्नल रैंक के अधिकारियों के कुत्ते घुमाते नज़र आ रहे थे। रॉय ने ये मांग की थी कि ये प्रथा अमानवीय है और सेना में भर्ती हुए जवानो से अधिकारी वर्ग ऐसे काम आज भी करवाते हैं।

वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के बाद से ही रॉय पर इन्क्वायरी चल रही थी। इसी सिलसिले में रॉय पिछले 25 फरवरी से अपनी यूनिट से गायब थें।

अंग्रेज़ी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं रॉय को वीडियो बनाने और इन्क्वायरी शुरु होने के बाद से किसी भी रूप में टॉर्चर तो नहीं किया जा रहा था।

Exit mobile version