Site icon Youth Ki Awaaz

कश्मीर में लात-घूंसे खाकर भी मुस्कुराते रहे भारतीय जवान

कश्मीर कश्मीर कश्मीर ये कश्मीर ही तो है जँहा पर आप कुछ भी कर लो आपको कुछ नही हो सकता। भले आप गलत हो लेकिन फिर आपको वंहा शाहिद माना जाएगा और एक जवान वो अपनी ड्यूटी निभा रहा होगा अगर वो शाहिद भी हो जाए कश्मीर में तो उसे शाहिद नही माना जाएगा। कश्मीर में आप भारत विरोधी नारे लगा सकते हो। कश्मीर में आप भारतीय तिरंगे का अपमान भी कर सकते हो।

लेकिन अभी हाल ही में कश्मीर में CRPF के जवानों को घाटी के बिगड़ैलों ने उन्हें गालिया दी और पत्थर भी मारा लेकिन अस्त्र और शस्त्र से सुसज्जित जवानों ने मुस्कुराकर सब सह लिया। इस बात का सबूत ये वीडियो है जो चीख चीख कर कह रहा है की कश्मीर में हालात कैसे भी लेकिन CRPF के जवान हमेशा तैनात रहते और बदले में उन्हें सिर्फ लात और गालिया ही मिलती है।

मिली जानकारी के अनुसार इन जवानों के पास इलेक्शन के EVM मशीनें थी, जिसे कश्मीर में हुए उपचनाव में उपयोग में लाया गया था। और चुनाव खत्म होने के बाद जवान EVM मशीनों को सरकारी ठिकानों पर सुरक्षित ले जा रहे थे तो उनके साथ मार पीट की गई उन्हें उकसाने की कोशिश की गई लेकिन फिर भी जवानों ने उनका विरोध नही किया।

बता दे कि कश्मीर के उपचुनाव में सिर्फ 6.5% ही वोट हुए थे और उस दिन घाटी में 8 हत्या भी हुई थी।

 

वीडियो में ये स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कैसे स्थानीय लड़के जवानों को तप्पड़ मार रहे है, धक्का दे रहे है, उनके समान को किस तरह लातों से मारा जा रहा है। उन्हें भरपूर उकसाने की कोशिश की जा रही है। और जंहा से जवान जा रहे है वंहा पर खूब नारेबाजी हुई, “इंडिया गो बैक गो’।
वीडियो के बारे में जब CRPF अधिकारी भावेश कुमार चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि ये वीडियो किस निश्चित जगह का है और किस तारीख का है, लेकिन आपको देखना चाहिए कि हमारे जवान कितनी मुश्किल हालात में काम करते हैं। उनके पास ईवीएम मशीनें थीं और पोलिंग पार्टी भी उनके साथ थी। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जवानों पर थी, इसलिए उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

By, Suraj Mourya

Exit mobile version