Site icon Youth Ki Awaaz

तेंदुए के चलते दहशत का माहौल

हरदोई जनपद में माधौगंज क्षेत्र के गांव शहब्दा में तेंदुए के चलते दहशत का माहौल है। आसपास के गांवों में लोग खौफ में हैं। रविवार की भोर सुबह शौच गई महिला पर किसी जानवर ने हमला कर दिया लेकिन वह बाल बाल बच गई। वन विभाग की टीम ने रविवार को शहब्दा गांव के आसपास के खेतों को खंगाला। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

तेंदुए की दस्तक में गुरुवार की रात में जंगली जानवर के द्वारा कुंज बिहारी की गाय  को निशाना बनाया था। उसके बाद से लगातार पदचिह्नों के मिलने से ग्रामीणों में खौफ है। रविवार की भोर में शौच को गई गंगा चरण की पत्नी पर किसी जानवर ने हमला बोला, लेकिन वह बच गई। ग्राम प्रधान कृष्ण पाल ¨सह ने रेंजर एके सचान से ग्रामीणों मौजूद खौफ को दूर करने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। जिस पर वन विभाग की टीम ने शहब्दा में कांबिग की, लेकिन कोई भी जानवर नहीं मिला। गांव के पूरब में ताजे निशान मिले। ग्रामीणों का कहना है कि रात में घरेलू जानवरों को अंदर बांधते हैं और दरवाजे पर अलाव जलाते हैं, जिससे जानवर आ न सके। अभी भी आसपास के गांव भैनामऊ, बलजीत पुरवा, नेवादा गब्भी, गौतरा के किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ। दिन में भी लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं।

Exit mobile version