Site icon Youth Ki Awaaz

अरे! डेंटिस्ट भी कोई डॉक्टर होता है?

अरे! डेंटिस्ट भी कोई डॉक्टर होता है? डेंटिस्ट जान थोड़े ही बचाता है! डॉक्टरी हो नहीं पाई तो डेंटिस्ट बन गए! एक ही दिन में ना सही पर डेंटिस्ट यानि कि दंत चिकित्सक इस तरह की सोच का अक्सर ही सामना करते हैं। लेकिन दंत चिकित्सा का लेना-देना सिर्फ दांतों और मसूड़ों से है, ऐसा सोचना बाकी सभी धारणाओं की तुलना में ज़्यादा हानिकारक है। एक जानी-मानी कहावत है कि हमारे मुंह की दशा बाकी के शरीर का आईना होती है। ज़्यादातर शारीरिक बीमारियों के लक्षण मुंह के अंदर दिखाई देते हैं और दंत चिकित्सक उन लक्षणों को जांचने और उनसे जुड़ी बीमारियों को भांपने में सक्षम होते हैं। लेकिन फिर भी देखिये हम डेंटिस्ट लोगों को क्या-क्या सुनना पड़ता है-

 

Exit mobile version