Site icon Youth Ki Awaaz

फिल्म ट्रेलर: जंगल को कानून सिखाने चला हिन्दुस्तानी ‘न्यूटन’

दसवीं का लड़का अगर बोर्ड परीक्षा में अपना नाम नूतन से न्यूटन यानी कि NUTAN से NEWTON करवा ले, तो समझिए पूत के पांव पालने में दिख गए हैं। एक न्यूटन वो था जिसके सर पर सेब गिरा तो आजतक फिजिक्स का बच्चा सब परेशान है और एक हैं हमारे समाजसुधारक न्यूटन भइया जो ईमानदारी का सेब किलो के भाव से सबको बेचने निकले हैं।

तेंदिया जैसे घुंघराले बाल वाले हमारे न्यूटन, सरकारी क्लर्क हैं, जिनको इलेक्शन ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ के जंगलों में भेज दिया जाता है। जहां उनको पंकज त्रिपाठी बंदूक से देश का भार उठाए मिलते हैं। लेकिन जो सेब न्यूटन भाई खा चुके थे वो अब पूरे शरीर में ईमानदारी बन के दौड़ रहा था सो जंगल में भी कानून बतियाने लगें और वहां के लोगों के बीच वोटर अवेयरनेस कैंपेन चलाने लगें।

इससे ज़्यादा लिखेंगे तो ट्रेलर का भी स्प्वॉयलर हो जाएगा, फिल्म में राजकुमार राव(न्यूटन), पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं तो अंदाज़ा लगा लीजिए कि फिल्म में क्या क्या होगा।

Exit mobile version