Site icon Youth Ki Awaaz

देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार भाजपाइयों से सवाल करना जनता का हक़ है

 

पेट्रोल महँगा- भारत माता की जय, डीज़ल महँगा- भारत माता की जय, प्याज़ महँगी- भारत माता की जय, टमाटर महँगा- भारत माता की जय, दाल महँगी- भारत माता की जय, चीनी महँगी- भारत माता की जय, किसान की आत्महत्या बढ़ गई- भारत माता की जय नौजवानों की बेरोज़गारी 84% बढ़ी -भारत माता की जय, महिलाओं के साथ हर दिन वारदात बलात्कार व हत्या की घटनाएँ- भारत माता की जय, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चौपट-भारत माता की जय, GST 28% -भारत माता की जय, GDP 5.7%- भारत माता की जय, देश की आमदनी 4.5 लाख करोड़ घटी- भारत माता की जय, सीमा पर आतंकवाद बढ़ा- भारत माता की जय, देश में नक्सलवाद बढ़ा- भारत माता की जय, पाकिस्तानी हमारे जवानों के सर काट रहे मोदी जी नवाज़ के बर्थडे का केक काट रहे- भारत माता की जय, ISI से पठानकोट की जाँच कराई गई-भारत माता की जय, भाजपाई ध्रुव सक्सेना ISI एजेंट निकला- भारत माता की जय, सेक्स रैकेट चलाने में भाजपाईयों का नाम-भारत माता की जय, 52 साल तक RSS के मुख्यालय नागपुर में तिरंगा नही फहराया- भारत माता की जय, 1942 आज़ादी के आंदोलन में अंग्रेज़ों का साथ दिया- भारत माता की जय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्ना की पार्टी की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे-भारत माता की जय, मसूद अजहर को कंधार में छोड़ा- भारत माता की जय, अफ़ज़ल गुरु को शहीद मानने वाली PDP के साथ कश्मीर में सरकार बनाई,रक्षा सौदे में दलाली खाते कैमरे पर पकड़े गये- भारत माता की जय, शहीदों के ताबूत में घोटाला- भारत माता की जय, गंगा मैली की मैली रह गई- भारत माता की जय, गाय बेग़ैर खाये मर गई- भारत माता की जय, गाय के नाम पर इंसान को मारो-भारत माता की जय, कालाधन नही आया- भारत माता की जय, 15 लाख तो जुमला ही था- भारत माता की जय, मोदी मल्ल्या दोनो भागे-भारत माता की जय, व्यापम घोटाले के आरोपी बच गये- भारत माता की जय, भाजपा अपने सारे गुनाह छिपाने के लिये भारत माता की जय चिल्लाती है अब तय आपको करना है की देश की बर्बादी के लिये ज़िम्मेदार भाजपा और मोदी जी से अपने हक़ के लिये सवाल करेंगे या ख़ामोश रहेंगे तय आपको करना है कि चुनाव में जुमलेबाज़ों का साथ देंगे या उनको अपनी वोट की ताक़त से सबक़ सिखायेंगे।

संजय सिंह

(यह लेख आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लिखा है)

Exit mobile version