Site icon Youth Ki Awaaz

सांसद तस्लीमउद्दीन ने अलग राज्य का देखा था सपना- पप्पू यादव

Bihar अररिया- जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा सांसद पप्पू यादव रविवार को जोकीहाट स्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद तस्लीमउद्दीन के आवास पर संवाददाताओं से कहा कि सीमांचल, कोसी व मिथिलांचल के विकास के लिए तस्लीमउद्दीन अलग राज्य बनाने के पक्षधर थे। क्योंकि इस इलाके में विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति हुई। अबतक सभी राज्य सरकारों ने इन इलाकों के लोगों का राजनीतिक शोषण किया है। तीनों प्रमंडल के लोगों को सबने ठगा। तस्लीमउद्दीन को इस बात की चुभन होती थी। तीनों प्रमंडल मिलाकर वे विकसित और सशक्त राज्य बनाने का उन्होंने सपना देखा था। हम उनके सपनों को पूरा करेंगे। खेतों में हरियाली लाने के लिए महानंदा बेसिन योजना धरातल पर उतारने की उनकी दिली इच्छा थी। पपपू यादव ने कहा कि सत्र चालू होते ही वे महानंदा बेसिन को लेकर लोक सभा में प्रश्न उठाएंगे। इससे पूर्व पप्पू यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमउद्दीन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए। वे तस्लीमउद्दीन के मझले पुत्र विधायक सरफराज आलम, छोटे पुत्र शहनवाज आलम, पोता गुलाब सहित अन्य परिजनों से मिलकर मौत पर दुख व्यक्त किए। दुख की इस घड़ी में पप्पू यादव का पूरा परिवार तस्लीमउद्दीन के परिजनों के साथ खड़ा है। तस्लीम साहब उन्हें पुत्र के समान मानते थे। जब भी कभी राजनीतिक संकट आया पप्पू उनके साथ परछाई की तरह खड़े थे। उन्होंने कहा कि वे लालू यादव से अधिक भरोसा तस्लीमउद्दीन पर करते थे। तस्लीम साहब गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनका चेहरा नायक की तरह चमकता था। इसके बाद पप्पू यादव कौसर जिया के आवास पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर समीक्षा बैठक की। मौके पर कौसर जिया, जाप जिलाध्यक्ष बालकृष्ण झा, ¨प्रस विक्टर, हैदर यासिन, जाप प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, मेराज आलम, रितेश यादव, बब्बन, वदूद, इसराइल, फकीर मोहम्मद आदि मौजूद थे।

Exit mobile version