Site icon Youth Ki Awaaz

पंचायत चुनाव के लिए जागरूकता फैला रहा है महिलाओं का यह ग्रीन ग्रुप

ग्रीन ग्रुप की महिलाएं मतदान हेतु लोगों को जागरुक करते हुए

होप संस्था द्वारा कई गांव में बनाया गया ग्रीन ग्रुप की महिलाएंं आज चुनावी रंग को और हरा भरा कर दिया। आज खुसियारी गांव की ग्रीन ग्रुप महिलाओं ने गंगापुर नगर पंचायत क्षेत्र में घर घर जा कर लोगों से निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान की अपील की,इसी कड़ी में आज इन महिलाओं का पड़ाव गंगापुर क्षेत्र है जहां *SDM राजा तालाब ईशा दुहन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया* विदित हो कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रशासन के आग्रह पर महिलाओं ने मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु उल्लेखनीय कार्य किया है समय समय पर प्रशासन की मदद कर यह ग्रीन ग्रुप की महिलाएं खुद को गौरवान्वित भी महसूस करती हैं इस अवसर पर एसडीएम ईशा दुहन ने कहा कि ग्रीन ग्रुप अब सिर्फ एक टीम नहीं रहा बल्कि महिला सशक्तिकरण का पर्याय है, यह एक सोच है,क्रांति है बदलाव कि, और C.oसदर अंकिता सिंह ने कहा कि ग्रीन ग्रुप ने प्रशासन की मदद कर अपनी उपयोगिता फिर साबित कर दिया इस कार्यक्रम में होप की तरफ से नेतृत्वकर्ता रवि मिश्रा दिव्यांशु उपाध्याय धर्मेंद्र यादव आकाश देवार्थी नितेश जायसवाल पीयूष अभिषेक आदि मौजूद है।

 

Exit mobile version