Site icon Youth Ki Awaaz

पेरेंट्स को बच्चों के दांत के बारे में जाननी चाहिए ये 5 बातें

5 Things Parents Should Know About Baby Teeth | बच्चों के दांत - 5 जरूरी बातें | Sehat Funde

 

मुंह की बीमारियाँ भारत की बड़ी लोक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है| आंकड़ों के अनुसार हर दस में से सात भारतीय बच्चों के मुंह में सड़े दांतों का इलाज नहीं होता है|  भारत के दांतों की बीमारियों के आंकड़े भी चिंताजनक हैं –  हमारा  डी. म. ऍफ़. टी. इंडेक्स ये बताता है की हर बच्चे के मुंह में सामान्यतौर पर कम से कम चार दांत खराब या गायब हैं|

दांतों के खराब होने पर छोटे बच्चों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं|  दर्द की वजह से नींद पूरी ना  होना, खाना ठीक से ना  खा पाना, स्कूल ना  जा पाना,  मानसिक परेशानी होना, और शारीरिक विकास पर फरक पड़ना  इसके कुछ नतीजे हैं|

इन आंकड़ों के बाद भी मुंह के स्वास्थय को  हमारी राष्ट्रीय हेल्थ पालिसी में उतना महत्त्व नहीं मिलता|  इसलिए  इस विषय में बात करना और लोगों की जागरूकता बढ़ाना ज़रूरी हो जाता है|

इस विडियो के द्वारा दो डेंटिस्ट बच्चों के मुंह के स्वास्थय के बारे जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं|  जानिये  कैसे आप बच्चों के दांतों का ध्यान रख सकते हैं|

 

 

 

Exit mobile version