Site icon Youth Ki Awaaz

इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए इन 5 कामयाब महिला उद्यमियों को

केवल एक आदमी ही व्यापार से पैसे नहीं कमा सकता या फिर एक प्रसिद्ध उद्यमी बन सकता है। इस बात को साबित कर रही हैं आज के समय की महिला उद्यमी जो कि अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ समाज सुधार के लिए भी काम कर रही हैं।

हमने इस सूचि में 5 ऐसी ही महिलाओं की प्रेरक ज़िन्दगी के बारे में जानकारी दी है-

1- मनीषा पनीकर

मनीषा पनीकर ने काक्कथुरुथु में कयाल आइलैंड रिट्रीट नाम का एक अतरंगी रिसोर्ट बनाया जहां किसान और मछवारे अपने जीवन को, वहां आए हुए मेहमानों के साथ साझा करते हैं। अपनी जीवन को लोगों के लिए अच्छा काम करने की इच्छा रखने वाली मनीषा ने इस रिसोर्ट को बनाकर बहुत से लोगों की मदद करी है। उनका मानना है, “खुद कुछ कर दिखाने की चाह आपको दूसरों से भिन्न बना सकती है।”

2-कल्याणी खोना

अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए एक अच्छा जीवन साथी ढूंढ़ना बेहद मुश्किल काम है और यह उतना ही मुश्किल विकलांग लोगों के लिए भी है। इन लोगों के लिए यह काम आसान करने के लिए कल्याणी ने ‘इंक्लोव’ नाम का पहला ऐसा डेटिंग एप बनाया जो विकलांग लोगों के लिए  जीवनसाथी ढूंढ़ने में मदद करता है। इस एप के माध्यम से आज कल्याणी एक कामयाब उद्यमी बन चुकी हैं।

3-वीथिका यादव

हमारे देश में सेक्स, लव और रिलेशनशिप के बारे में बात करने को लेकर खासी मनाही है। समाज की इस धारणा को बदलने के लिए वीथिका यादव ने अपनी वेबसाइट लव मैटर्स इंडिया बनाकर लोगों की सोच बदलना शुरू किया। आज वीथिका यादव अपनी वेबसाइट के माध्यम से एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं और साथ ही एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

4-रक्षा भराडिया

Bonobology की संस्थापक रक्षा भराडिया एक लेखक और संपादक हैं। अपनी बोनोबोलोजी की वेबसाइट के ज़रिये वे लोगों की कहानियां जानकर उनकी समस्याओं का हल देती हैं और कैसे रिश्तों को संभाला जाता है ये भी बताती हैं। अपने इस काम से आज वे एक प्रसिद्ध महिला उद्यमी की सूचि में भी अपना नाम अंकित करा चुकी हैं।

5-कनिका टेकरीवाल

कैंसर जैसी बीमारी और रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर कनिका टेकरीवाल ने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा और आज वह JetSetGo जो कि हवाई जहाजों के Uber के नाम से मशूर है, उसे चलाती हैं।

Exit mobile version