Site icon Youth Ki Awaaz

छप्पन इंच वाले प्रधानमंत्री जी से मेरा 56 सवाल – शहजादा अफरोज

56 सवाल

1. कितने करोड़ युवाओं को रोजगार दिया ?

2. गंगा मैया कितनी साफ हुई ?

3. बुलेट ट्रेन के कितने कोच तैयार हुए ?

4. मेक इन इंडिया का क्या परिणाम रहा ?

5. कितने दागी नेता जेल गए ?

6. धारा 370 पर क्या हुआ ?

7. कितने कश्मीरी पंडितों का घर मिला ?

8. डीजल पेट्रोल कितना सस्ता हुआ ?

9. मंहगाई कितनी कम हुई ?

10. लाहौर और करांची पर कहाँ तक कब्जा किया ?

11. सेना को कितनी छूट मिली ?

12. चीन थर-थर कांपा क्या ?

13. देश ईमानदार देशों की श्रेणी में आ गया ?

14. स्टार्ट-अप इंडिया का क्या हाल है ?

15. जवानों का खाना सुधरा क्या ?

16. बिहार को 175 लाख करोड़ का पैकेज मिला ?

17. अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं बंद की क्या ?

18. ओवैसी और वाड्रा जेल गए क्या ?

19. मोदी के विदेशी दौरों से क्या मिला ?

20. राम मन्दिर बना क्या ?

21. गुलाबी क्रांति गौ हत्या रुकी क्या ?

22. डॉलर का मूल्य रूपये के मुकाबले कितना कम हुआ ?

23. कितने स्मार्ट सिटी तैयार हो गये ?

24. सांसद आदर्श ग्राम योजना में कितने गाँव खुशहाल हुए ?

25. महिलाओं पर अत्याचार रुक गया क्या ?

26. बीफ एक्सपोर्ट में भारत को एक नम्बर किसने बनाया ?

27. 100 दिन में विदेशों से काला धन आया क्या ?

28. कितने लोगों को 15 लाख मिले ?

29. नोटबन्दी से आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूट गई क्या ?

30. देश में घूसखोरी बंद हो गई क्या ?

31. देश में कितनी खुशहाली आई ?

32. स्वच्छता अभियान कितना सफल रहा ?

33. टैक्स सुधार कितना हुआ ?

34. इंस्पेक्टर राज कितना कम हुआ ?

35. बैंक का अरबों डकारने वाले कितने पूंजीखोर जेल गए ?

36. पार्टी के नाम पर काली कमाई वाले कितने नेता जेल गए ?

37. कितने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खुले ?

38. हिंदी का उपयोग कितना बढ़ा ?

39. सिंचाई की सुविधा कितनी बढ़ी ?

40. किसानों की आत्महत्या रुक गई क्या ?

41. कितने नए वैज्ञानिक प्रयोग हुए ?

42. सबको आवास मिल गया ?

43. अदालतों में कितने जज बहाल हुए ?

44. भारत कितने दिन में विश्वगुरू बनेगा ?

45. कॉमन सिविल कोड लागू हो गया ?

46. बलूचिस्तान को भारत में मिला लिया ?

47. नेपाल से रिश्ते अच्छे हुए कि ख़राब ?

48. देश की इकॉनोमी कैशलेस हो गई ?

49. हिन्दू तिथि से नववर्ष को सरकारी मान्यता मिल गई ?

50. रामसेतु को ऐतिहासिक स्थल बनाया कि नहीं ?

51. संसद, विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला ?

52. लोकपाल नियुक्त हुआ या नहीं ?

53. कितनी नदियों को जोड़ा गया ?

54. अच्छे दिन आ गए क्या ?

55. दाऊद पकड़ाया क्या ?

56. शिक्षा प्रणाली में कितना सुधार हुआ ?

Exit mobile version