Site icon Youth Ki Awaaz

सकारात्मक युवा समाज एवं राष्ट्र के रीढ़

युवा अवस्था हमारे जीवन में सबसे अधिक उन्नतिशील एवं स्वस्थ माना जाता है, एवं यह अवस्था आचार, विचार एवं व्यवहार के दृष्टिकोण से भी सबसे महत्वपूर्ण होता है जो हमारे जीवन और उसके शैली की दशा-दिशा तय करती है। लेकिन आज के दौर में किसी समाचार पत्र को खोलें और आपको आज के युवाओं की अस्वस्थ विचार एवं समस्याओं के बारे में एक लेख ना मिले, हो ही नही सकता है। चाहे वह समस्या दवाएं या अल्कोहल से जुड़ी, मोटापे, साइबर धमकी या सेक्सटिंग का ही क्यों न हो। ऐसा बोलना या लिखना शायद इस पीढ़ी को खतरे में डालकर सोचने के बराबर की संभावना हो सकता है। किन्तु इसके विपरीत भी बिंदु मिलेगा जहाँ नित्य प्रतिदिन युवा कामयाबी के नये-नये कृतिमान स्थापित कर रहे है। लेकिन उपरोक्त्त समस्या गत की स्थिति युवा अवस्था का सूक्ष्म पहलू हो सकता है। जिसके निवारण, युवा भटकाव के रोकथाम के लिए एक सार्वजनिक स्वस्थ दृष्टिकोण, समुदायों और सामुदायिक आधारित-हस्तक्षेपों में विचारशील और निरन्तर निवेश की आवश्यकता है। जो मौजूदा समय के ताकत को पहचान सके, समर्थन दे एवं विकसित कर सकता है। जीवन अप्रत्याशित है। व्यक्तिगत जीवन जटिल हैं और यह नीति निर्माताओं के लिए एक समस्या है। यह महत्वपूर्ण है कि जीवन पाठ्यक्रम की हमारी समझ नीति में प्रभावशाली ढंग से दिखाई दे ताकि सकारात्मक भविष्य के अभिविन्यास को बढ़ावा देने वाले शिक्षा का विस्तार एवं समर्थन युवा भटकाव रोकथाम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। क्योंकि युवाओं के असकारात्मकता का उदाहरण बहुत भरे पड़े है। इस भारतवर्ष में।.                                                                             सके लिए युवाओं को उन गतिविधियों में शामिल होने की आवश्यकता है जो उन्हें अपने समाज/समुदाय एवं राष्ट्र में गर्व विकसित करते हैं

इसके लिए बेहद जरूरी है कि उन्हें सिर्फ शिक्षा इसलिए ना दिया जाए कि वे शिक्षित हो, कौशल युक्त हो। बल्कि इसलिए उन्हें शिक्षा प्राप्त हो कि उनमें व्यवहारिकता, सामाजिकता एवं व्यक्तित्व का निर्माण विकसित हो। यह विचार करना महत्वपूर्ण है कि हम युवाओं को सकारात्मक भविष्य के अभिविन्यास को विकसित करने और उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कौशल और अवसर प्रदान करने एवं शिक्षा के वास्तविक अर्थ प्राप्त करने में कैसे मदद कर सकते है।

Exit mobile version