Site icon Youth Ki Awaaz

आमजन की आवाज, संविधान विरोधी खबरदार!

आमजन की आवाज, संविधान विरोधी खबरदार!

संसद के नाक के नीचे दिल्ली में संविधान जलाने और संवैधानिक अधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ विभिन्न संगठनों के साझा बैनर तले आज घंटाघर चौक से भागलपुर स्टेशन चौक तक ‘संविधान बचाओ मार्च’ आयोजित हुआ।

स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ज्वाईंट एक्शन कमेटी के संयोजक रिंकु यादव और सह संयोजक Ramanand Paswan Paswan ने कहा कि संविधान के अपमान से लेकर जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार और मनुवादी-सांप्रदायिक शक्तियां निरंकुश हो गई है। मुल्क में खौफनाक माहौल बनाया जा रहा है।

गौतम कुमार प्रीतम और Sushma Priya ने कहा कि संविधान को कमजोर कर मुल्क पर मनुविधान थोपने की कोशिश चल रही है। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश चल रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

परिधि के Uday Uday और फुले अंबेडकर युवा मंच के अंश देव निराला ने कहा कि एक तरफ दलितों-वंचितों-अल्पसंख्यकों-महिलाओं पर जुल्म बढ़ रहा है। तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार सामाजिक न्याय पर हमला बोल रही है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश हो रही है।

न्याय मंच के अर्जुन शर्मा और विजय पासवान ने कहा कि आरक्षण हमारा संविधान अधिकार है। आरक्षण पर हमला संविधान पर हमला है। आर्थिक आधार पर आरक्षण और क्रीमी लेयर लगाने का मामला आरक्षण की अवधारणा के खिलाफ है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश है।

Pso Bhagalpur Mithilesh Bishwas और Sonam Kumar ने कहा कि संविधान जलाने के तमाम दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की।

मार्च में शामिल थे – विष्णुदेव दास, वीरेन्द्र गौतम, Manas Kumar, Bibhuti Kumar, Er Sarthak Bharat, दीपक, Rizwan Khan, नंदकिशोर, राजा रोहित, देवनंदन, रंजीत रजक, कृष्णदेव सहित दर्जनों।

Exit mobile version