Site icon Youth Ki Awaaz

कविता: “ना हिंदुत्व खतरे में है, ना खतरे में है हिन्दुस्तान”

Prime Minister Narendra Modi

A Poem on Hindutwa

ना हिंदुत्व खतरे में है,

ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है इस देश की अर्थव्यवस्था और संविधान


सुभाष चंद्र बोस की फाइलों पर राजनीति,

भगत सिंह के रोल मॉडल लेनिन और पेरियार को गाली,

अंबेडकर की मूर्तियों की बदहाली।

गोडसे का सम्मान और गांधी जी का अपमान।


अभी भी वक्त है ज़रा सोचो खोलकर दिल और दिमाग।

ना हिंदुत्व खतरे में है,

ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है देश के महानायकों का इतिहास


बॉर्डर पर शहीदों की जनसंख्या एक ही साल में 100 के पार,

आतंकवाद, पत्थरबाज़ और धारा 370 वाले मुद्दे फ्लॉप,

और ना जाने कैसे पीडीपी का साथ और सम्मान।

अभी भी वक्त है ज़रा सोचो खोलकर दिल और दिमाग।

 

ना हिंदुत्व खतरे में है,

ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है देश का ईमान।


कभी दूर देश से आए मंदिरों के चंदे और दान पर पलने वालों को ताज,

इस देश के मूल निवासियों, शोषितों, दलितों और गरीब किसानों का अपमान।

व्यापम गवाह हत्या, जज हत्या, सर्वोच्च न्यायालय के जजों का पैनल परेशान,

और सुना है अब तड़ीपार लिख रहा है भारत का नया संविधान।


अभी भी वक्त है ज़रा सोचो खोलकर दिल और दिमाग

ना हिंदुत्व खतरे में है, ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है इस देश का हर एक संस्थान


शाह का बेटा 1 साल में कमाए 80 करोड़,

और देश के आम नौजवानों को पंचर बनाने, पकौड़े बेचने वाला फरमान।

जीएसटी, महंगाई और रिटेल में 100 परसेंट एफडीआई,

नोटबंदी से उद्योग बर्बाद अब ज़रा बता दो कैसे जिए देश का नौजवान।


अभी भी वक्त है ज़रा सोचो खोलकर दिल और दिमाग

ना हिंदुत्व खतरे में है, ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है देश का उज्जवल भविष्य और नौजवान।


विपक्षी नेताओं के चरित्र हरण के लिए सोशल मीडिया पर झूठे दावों की बौछार,

हर रोज़ हिंदू-मुस्लिम का टॉपिक,

हर रोज़ देश में दंगा फैलाने वाले बयान,

क्या यही है इस पार्टी की विचारधारा और इस पार्टी का संविधान।


अभी भी वक्त है ज़रा सोचो खोलकर दिल और दिमाग

ना हिंदुत्व खतरे में है, ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है मीडिया का अस्तित्व और ईमान।


13000 करोड़ वाला महेश शर्मा,

राफेल मोदी, सृजन मोदी, IPL मोदी, PNB मोदी,

और भी ना जाने कितने हैं इनके अवतार,

फिर भी भक्तों का है कहना, है वह केवल एक ही सच्चा

और वह एक ही केवल ईमानदार।


अभी भी वक्त है ज़रा सोचो खोलकर दिल और दिमाग

ना हिंदुत्व खतरे में है, ना खतरे में है हिन्दुस्तान,

जब से आए हैं मोदी जी सत्ता में, तब से खतरे में है इस देश का भूत-भविष्य और वर्तमान।

Exit mobile version