Site icon Youth Ki Awaaz

आरक्षण किसके लिए ?

ये बहुत ही अच्छी बात है की कम से कम हमारा देश आरक्षण की कीमत तो समझता है , नहीं तो आज हमारे देश का क्या होता ? खैर  कोई बात नहीं पर आज भी हमरे देश का एक विशेष तब्का जो की आरक्षण का सच में हकदार है पर आज भी  अपने अधिकार से दूर ही है!  जी हाँ, मै अपने देश के किसान की बात कर रहा हूँ।

मै उसी किसान की बात  कर रहा हूँ जो  हर पार्टी  के लिए एक चुनावी मुद्दा होता है, पर बाकि के 5 साल वो ऐसी स्तिथि में अपना जीवन व्यापन करता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।की  चलो इसके बारे में भी कुछ सोंच ले ; साल भर हमने कई इन  किसनो की रैली और विरोध प्रदर्शन या कहे हड़ताले  देखी है ।  आखिर क्या चाहता है  ये किसान  क्यों चला अता  है  ये महानगरों की सड़को पर। शायद ज़्यादा  कुछ नहीं पर अपने उपज का सही मूल्य- सही दाम जो उसे नहीं  मिलता !अफ़सोस। 

दुःख की तो बात ये ही की ये देश का एक बड़ा पढ़ा लिखा तब्का  सरकारी लाभ  और सरकारी नौकरी  करने  के लिए आरक्षण ले जाता  है  या कहे उन्हें तो आरक्षण मिल जाता है क्योकि वो तो  पढ़ा लिखा है  ना !अपनी आवाज उठा पाते है ;  पर  वो अनपढ़  अपना पूरा जीवन देश का पेट पालने के  लिए दे देता है  उसे अपने एक उपज के सही दाम के   लिये देश की सड़को पर निकलना पड़ता है ;जी हाँ उसके लिए कोई भी आरक्षण नहीं है।

क्योकि वो एक किसान है !

 

Exit mobile version