Site icon Youth Ki Awaaz

“प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी का जाना क्यों गलत नहीं था?”

प्रियंका चोपड़ा की शादी में प्रधानमंत्री मोदी

प्रियंका चोपड़ा की शादी में प्रधानमंत्री मोदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस में हिन्दू और ईसाई रीति-रिवाज़ से शादी कर ली। प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। दूल्हा-दुल्हन और पीएम की एक हंसती-मुस्कुराती तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

प्रियंका चोपड़ा की शादी में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का बाज़ार काफी गर्म हो गया। कुछ लोगों का मानना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में तो गए लेकिन बुलंदशहर में शहीद हुए पुलिस अधिकारी के गम में शरीक नहीं हुए।

मैं इस बात से सहमत हूं कि बुलंदशहर की दु:खद घटना पर प्रधानमंत्री को ट्विटर से  हटकर ज़मीनी स्तर पर कुछ काम करना चाहिए था। मुख्यमंत्री को सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए थे कि चुनावों में बिगुल बजाने से बेहतर था बुलंदशहर में प्रशासन की तूती बजी होती। इसपर सवाल भी पूछे जाने चाहिए थे और इसकी आलोचना भी होनी चाहिए थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस। Pic Credit: Social Media

क्या प्रियंका चोपड़ा की शादी में जाना प्रधानमंत्री का निजी निर्णय हो सकता है? देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा भी उनकी निजी ज़िन्दगी है। उनके भी व्यक्तिगत संबंध हैं और इस लिहाज से यदि वह कहीं जाते हैं तब यह उनका निजी निर्णय माना जाएगा। वह भी इस मुल्क के नागरिक हैं जितने आप या हम हैं।

किसी की भी आलोचना होनी चाहिए लेकिन इस हद तक नहीं कि निजी ज़िन्दगी में ही दखल देना शुरू कर दें। बुलंदशहर पर तर्क के आधार पर प्रधानमंत्री के रवैये की आलोचना होनी चाहिए। अपने सही विरोध को किसी गलत चीज़ के आधार पर मत प्रकट कीजिए। ऐसा करने से आपका विरोध ही हल्का होता है।

हां, कई ऐसी घटनाएं हैं जहां प्रधानमंत्री का कर्तव्य उन्हें पुकार रहा था और उन्हें वहां जाना चाहिए था। चाहे वह किसानों की बात हो या बुलंदशहर में शहीद के गम में शरीक होने की या बीएचयू में आंदोलन करती लड़कियों से मिलने जाने की। इसपर उनसे सवाल पूछिए और घेरिए लेकिन प्रियंका की शादी में उनके अपने निजी निर्णय की आप किस तर्क पर आलोचना कर रहे हैं?

Exit mobile version