Site icon Youth Ki Awaaz

यंग इंडिया अधिकार मार्च

साथियों, 7 फरवरी को देश के कोने-कोने से भारत के युवा दिल्ली के लाल किला पहुँच रहे है।  एक ऐसा विरोध प्रदर्शन करने, जिससे वर्तमान केंद्र सरकार को लगे कि देश का युवा अभी सोया नहीं है वो अपने हक की लड़ाई लड़ सकता है। साथियों, इसमें आप सब का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इसलिए, आप सभी से निवेदन करते है कि 7 फरवरी 2019 को दिल्ली के लाल किला पर आइये। यह मार्च यंग इंडिया नेशनल कोऑर्डिनेट कमेटी के बैनर तले होगा। जिसमें देश के सभी  विश्वविद्यालयों से ग़ैर-एवीबीपी छात्र संघ इसमें भाग ले रहे हैं । जिसमें प्रमुख है, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ, जादव विश्विद्यालय के छात्र संघ, इत्यादि। हम यह आंदोलन कई कारणों से कर रहे है। आप सब इससे वाकिफ़ ही होंगे।

इस आंदोलन का मुख्य विषय है –

1. देश में केंद्र सरकार में करीब 24 लाख पद ख़ाली पड़े है उसको 2019 के चुनाव से पहले भरा जाए।

2. सभी भर्ती परीक्षा से पेपर लीक्स और भर्ष्टाचार वाली सत्ता खत्म होनी चाहिये।

3. सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता  न्युनतम मजदूरी 18,000 मिलना चाहिए

4. सामाजिक रूप से कमजोर तबके को निजी क्षेत्र में आरक्षण दिया जाना चाहिए।

5. पब्लिक फंडेड एडुकेशन में  डिस्ट्रोइंग रूकना चाहिए । इसके अलावा, देश में 100  नई विश्वविद्यालय खुले, जिसका अपना ख़ुद का इंफ्रास्ट्रक्चर हो। जीडीपी का 10 प्रतिशत शिक्षा पर ख़र्च किया जाए।

6. देश के उन सभी छात्रों का एजुकेशन लोन माफ़ किया जाए जो देने के स्थिति में नहीं है।

7. सांस्थानिक भेदभाव खत्म हो। रोहित एक्ट लागू किया जाए।

8. HEFA जैसी नीति को वापिस लिया जाए। जोकि, शिक्षा को व्यवसायिक बना रहा है।

साथियों, ऐसे चीजे है जो होनी चाहिए। पर सरकार करना नहीं चाहती। आप सब से उम्मीद है कि आप सब 7 फरवरी को देश के यंग इंडिया डिमांड में अपना योगदान जरूर देंगें ।

जय हिंद।

Exit mobile version