Site icon Youth Ki Awaaz

मेरी कविता : चुनाव आने वाले है

चुनाव आने वाले है
नेता नेता शोर मचाने वाले है,
क्योकि चुनाव आने वाले है |

सबके पास झूठे वादों के पिटारे होंगे,
सड़को पर बिखरे फूलो के माले होंगे |

आसमाँ में उड़ते उड़न खटोले होंगे,
बटते पैसो के झोले होंगे |

लगते वोटो के मोल होंगे,
गुंडों के मुख पर भी मीठे बोल होंगे |

मंदिरो और मस्जिदों में नेता चक्कर लगाने वाले है,
क्योकि चुनाव आने वाले है |

Exit mobile version