Site icon Youth Ki Awaaz

विपक्ष देशद्रोही..कैसे?

http://भारत की राजनीति अभी ऐसे नाजुक मोड़ पे है,जहां अगर आप सरकार की किसी भी गलत नीति के खिलाफ बोलो तो आप को देशद्रोही कहा जाता है। जिसकी शिकार सबसे ज्यादा अ भी के विपक्षी दल कांग्रेस हुई है। बहुदलीय लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत महत्वपुर्ण होती है।राजनीति शास्त्र के बहुत सारे विद्वान तो विपक्ष के अस्तित्व के बिना लोकतंत्र को अधूरा हीं मानते हैं। सत्ता पक्ष क्या कर रहा है इसका मूल्यांकन के साथ साथ विपक्ष क्या कर रहा है इसका भी मूल्यांकन आJवश्यक है। विपक्ष की जिम्मेदारी होती है सत्ता पक्ष से सवाल खड़ा करना।ऐसे में अगर अभी कोई विपक्षी दल सवाल पूछ रहा है तो वो देशद्रोही कैसे हो गया। अगर आप सच में देशभक्त हैं तो आपको सरकार से सवाल करना चाहिए किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं,आदिवासी सड़को पे क्यों है,बॉर्डर पर जवान क्यों मर रहे हैं। सत्ता पक्ष को अपना काम करने दें और विपक्षी दल को अपना काम करने दें। देशभक्ति का प्रमाण बांटने वाले हम आप कौन हैं।

Exit mobile version