Site icon Youth Ki Awaaz

हे विरोध करने वाले! तू चुप कर बाहर निकल

तू चुप रह

मुंह न खोल।

जानता है क्या तू ?

सत्ता में हम हैं

हमारा स्वागत कर।

देखता है देख

सत्ता से डर

विरोध न कर

कुछ न बोल।

तेरा वजूद नहीं

अल्पसंख्यक है तू

तू चुप कर

हमसे डर।

तू है कौन?

तू पीछे चल

तू चुप कर

बहुमत का आदर कर

नहीं तो बाहर निकल।              

Exit mobile version