Site icon Youth Ki Awaaz

YKA ढूंढ रहा है मराठी एडिटर

अनुभव चाहिए:

किसी मराठी प्रकाशन में 5 साल से ज़्यादा।

मुख्य कार्य:

1. Youth Ki Awaaz को मराठी लेखकों और पाठकों से जोड़ना।
2. लेखकों द्वारा भेजे गए लेखों को संपादित एवं प्रकाशित करना।
3. Youth Ki Awaaz मराठी के लिए एक समयवार संपादकीय योजना बनाना और उसे अमल में लाना।
4. मराठी पाठकों और लेखकों के बीच YKA मंच का विस्तार करना।
5. प्रकाशित लेखों को सोशल मीडिया और अन्य साथी मंचों पर साझा करना।
6. समसामयिक और चर्चा में बने मुद्दों पर लिखना।

योग्यताएं:

1. संपादन की बेहतरीन क्षमता और लेखकों के साथ काम करने का अनुभव।
2. सोशल मीडिया की बारीकियों पर अच्छी पकड़।
3. रचनात्मक, स्वच्छंद और नए तरीके से सोचने का हुनर।
4. इंटरनेट पर उपलब्ध कॉंटेंट को खूब पढ़ने की आदत।
5. समयसीमा का सख्ती से पालन करना और दबाव के वक्त में भी बेहतरीन काम करने की क्षमता।
6. पहल करने एवं नेतृत्व करने की क्षमता।

आवेदन के लिए:

careers@youthkiawaaz.com पर अपनी CV के साथ एक कवर लेटर भेज दें।

तनख्वाह:

सम्मानजनक

Youth Ki Awaaz के बारे में:

35 लाख मासिक पाठकों और हज़ारों लेखकों के साथ भारत का सबसे बड़ा युवा मीडिया मंच। यह मंच बेहद ही उत्साही और बदलाव के लिए उत्सुक युवाओं, खासकर 18-35 साल की उम्र का एक समुदाय है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रनेताओं, ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाने वालों, सिटीज़न जर्नलिस्ट्स, लेखकों, शोधकर्ताओं का यह समुदाय डिजिटल प्रयासों के ज़रिए ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाने में सफल रहा है। ढेर सारे ऑफलाइन मुहिमों  के ज़रिए भी YKA देशभर में ज़रूरी मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण चर्चा शुरू करने में सफल रहा है।

Exit mobile version