Site icon Youth Ki Awaaz

कविता: “अब राजा वही बनेगा जो हकदार होगा”

अब ऐसा कतई नहीं होगा

हम तुमाए इतै मजूरी नहीं करेंगे

हम तुमाई बातों के झमेलों में नहीं फंसेंगे

हम भी आंनद कुमार की फ्री आईआईटी कोचिंग में पढ़ने जाएंगे

हम भी चांद पर जाएंगे

तुम भी ताकते रह जाओगे मेरा मुंह।

 

अब ऐसा ही होगा

अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा

राजा वही बनेगा जो हकदार होगा

हम सारी व्यवस्थाओं से टकराएंगे

तुमाई बनी बनाई परिपाटी को तोड़ेंगे

हम मज़दूर-किसान के बच्चे हुए

तो क्या हुआ?

हम भी इंजीनियर और साइंटिस्ट बनेंगे

 

अब ऐसा ही होगा

सारी दुनिया देखेगी

ये चमत्कार

बदलती हुई मानसिकता

बदलता हुआ समाज

भृष्टों की पराजय

और श्रेष्ठों की जय-जय

तुम भी नाज़ करोगे हम पर

अब ऐसा ही होगा

कोई भी धनाभाव में कैम्ब्रिज छोड़ने को ना होगा मजबूर

ना ही किसी जीनियस की गर्लफ्रेंड ब्रेकअप करेगी

वो भी अपने जीनियस का साथ निभाएगी

 

अब ऐसे नेता नहीं रहेंगे

जो प्रशासन की मिलीभगत से काले धन्धे चलाते हैं

ना ही जीनियस को जान से मारने वाले बचेंगे

बचेंगे वही ‘वीर भोग्यम् वसुंधरा’ वाले परोपकारी इंसान

अब ऐसा ही होगा।

Exit mobile version