Site icon Youth Ki Awaaz

रेलवे ने 50 साल से ज़्यादा उम्र वाले अपने 32 अफसरों को समय से पहले किया रिटायर

भारतीय रेलवे ने 50 साल से ज़्यादा उम्र वाले अपने 32 अधिकारियों को समय से पहले रिटायर कर दिया है। रेलवे ने इसकी वजह उन अधिकारियों की काम के प्रति अक्षमता और अवांछित आचरण को बताया है। यह घोषणा रेलवे ने अपनी समीक्षा बैठक में की है, रेलवे समय-समय पर अपनी समीक्षा बैठक करता है। रिटायर किए गए अधिकारियों में 22 डायरेक्टर और बाकि उससे ऊपर के अधिकारी हैं।

फोटो प्रतीकात्मक है। फोटो सोर्स- Flickr

रेलवे ने इस दिशा में अपनी बात रखते हुए कहा,

समीक्षा समिति की सिफारिशे संबंधित सक्षम अधिकारियों को सौंपी गई, जिन्होंने उसे मंज़ूरी दी। 1780 अधिकारियों पर समीक्षा के लिए विचार किया गया, जिनमें से 32 को रिटायर करने की अनुशंसा की गई।

रेलवे का कहना है कि इस तरह के कदम का मकसद कार्यकुशलता और सिस्टम को बेहतर करना है।

फोटो प्रतीकात्मक है। फोटो सोर्स- Flickr

रेलवे ने इस बारे में आगे बताते हुए कहा-

रेलवे बोर्ड में समूह ए के अधिकारियों की आखिरी समीक्षा 2016-17 में की गई थी, जिसमें 1824 अधिकारियों की सेवाओं की समीक्षा की गई थी। उनमें से चार अधिकारी समय से पहले रिटायर कर दिए गए थे। उस दौरान यह भी कई अधिकारियों की समीक्षा रह गई थी।

हाल ही में रेलवे ने 55 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों और जिनकी नौकरी के 30 वर्ष पूरे हो गए हैं उनकी पहचान करने के लिए ज़ोनल कार्यालयों को पत्र भेजा था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि रेलवे इन कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। लेकिन रेलवे ने इस बारे में बयान देते हुए कहा था कि ये पत्र कामकाज की नियमित समीक्षा के लिए भेजे गए थे।

Exit mobile version