Site icon Youth Ki Awaaz

कम खर्चे में ऐसे पहुंचे दिल्ली से नेपाल

हेल्लो दोस्तों कैसे हैं आप? आई होप आप हमारी तरह ही अच्छे होंगे। आज हम TAB यानी कि अघोरी बाबा आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे नेपाल जाएं और अपने ट्रिप को मज़ेदार बनाएं।

नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, फोटो साभार- Pixabay

अक्सर हम घूमने का प्लान बनाते है और फिर उस प्लान को केंसल भी कर देते हैं। कभी बजट नहीं होता, तो कभी टाइम नहीं मिलता। तो चलिए इस बार हम आपको बताएंगे कि कैसे कम खर्चे में आप नेपाल घूम सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

नेपाल पहुंचने के लिए ज़रूर दस्तावेज़

दोस्तों, अगर आप नेपाल जाना चाहते हैं और यह सोचते हैं कि नेपाल जाने के लिए आपको पासपोर्ट की ज़रूरत पड़ेगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको यह बता दें कि नेपाल जाने के लिए किसी भी तरह के पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

नेपाल, फोटो साभार-Pixabay

अगर आप फ्लाइट से भी जाते हैं, तो भी नेपाल जाने के लिए आपको पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ती है। हां, आपको अपने साथ अपने आई डी कार्ड्स ज़रूर रखने पड़ेंगे। जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आई डी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि।

कैसे पहुंचे दिल्ली से नेपाल कम खर्चे में

अब बात करते हैं कि आप कैसे सस्ते में नेपाल पहुचेंगे। सबसे पहले आपको दिल्ली से चलने वाली ट्रेन जिसका नाम है “सत्याग्रह एक्सप्रेस” उसका रिज़र्वेशन करवाना होगा।

नेपाल, फोटो साभार- Pixels

स्लीपर कोच का रिज़र्वेशन आपका होगा मात्र 450 रूपए का, जो कि शाम को 5 बजे के आसपास दिल्ली से चलेगी और अगले दिन 5 बजे आपको रेक्सोल रेलवे स्टेशन के पास बिहार छोड़ेगी। उसके बाद आप ऑटो रिक्शा, तांगा या टैक्सी के सहारे से नेपाल बॉर्डर तक जा सकते हैं, जो कि मात्र आपसे 20 या 30 रूपए लेंगे।

नेपाल, फोटो साभार- Pixels

बॉर्डर पर पहुंच कर क्या करें

अब आप नेपाल में जाने के लिए एकदम तैयार हैं लेकिन कुछ लोगो का मानना है कि नेपाल बॉर्डर पर पहुंचने के बाद परमिट के बिना कैसे बॉर्डर के अन्दर जाएं, तो आपको बता दें कि परमिट की ज़रूरत कब और क्यों पड़ती है।

नेपाल, फोटो साभार- Pixabay

यदि आप अपने किसी वाहन के साथ आते हैं, तो आपको परमिट कि ज़रूरत पड़ती है। वरना आपको किसी भी प्रकार के परमिट की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

तो अब आप पहुच चुके हैं नेपाल और यहां पहुंच कर आपको टाटा सुम्मो लेनी होगी, जो आपको पहुंचाएगी काठमांडू, वह भी मात्र 390 रूपए में। तो लगभग आप 900 रूपए के आस-पास नेपाल पहुंच सकते हैं। नेपाल में रहना और खाना बहुत सस्ता है दोस्तों, तो आपका ज़्यादा खर्चा नहीं होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। हमारे अगले आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे परमिट बनता है या कैसे आप अपना इमिग्रेशन बनवाएं। तब तक के लिए आप TAB के साथ बने रहें। हम इसी तरह की मज़ेदार बातें आप तक पहुंचाते रहेंगे।

नेपाल, फोटो साभार- Pixabay

नोट: अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ आते हैं, तो आपको किसी भी तरह के परमिट या इमिग्रेशन सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसकी ज़रूरत आपको तब पड़ती है, जब आप अपनी गाड़ी के साथ आते है।

यदि आप सिर्फ आधार कार्ड के साथ आते हैं तो शायद थोड़ी सी आपको परेशानी हो सकती है क्योकि नेपाल, भूटान कुछ ऐसे देश हैं, जो भारत के अधार कार्ड को कम महत्व देते हैं। इसलिए वोटर आई डी कार्ड अपने साथ ज़रूर रखें।

Exit mobile version