Site icon Youth Ki Awaaz

#Periodपाठ: letter to MLA

सेवा में,
माननीय पंकज पुष्कर जी,
विधायक तिमारपुर
नई दिल्ली
विषय- पीरियड से जुड़ी साफ-सफाई व सुविधाओं पर एक नजर।
महोदय,
मैं बुराड़ी इलाके में रहने वाली एक महिला हूं, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में ढाका गांव के सर्वोदय कन्या विद्यालय में कार्य करती हूं। मैं इस पत्र द्वारा आपकी नजर एक ऐसी समस्या पर दिलाना चाहती हूं जो कि बहुत जरूरी है, लेकिन उस समस्या को छोटा समझा जाता है और कोई उस समस्या पर बात नहीं करना चाहता। महावारी के दौरान महिला और किशोरावस्था की लड़कियों को एक साथ उचित व्यवस्था वाले शौचालय की आवश्यकता होती है और इस दौरान यदि शौचालय आसपास ना हो और यदि शौचालय हो भी परंतु गंदे हो, तो समस्या बढ़ जाती है। महामारी के दौरान लड़कियों और महिलाओं को एक साथ शौचालय की आवश्यकता होती है और शौचालय के साथ चैट की भी आवश्यकता होती है, जो कि शौचालय में उपलब्ध नहीं होते जिससे समस्या बढ़ जाती है। जब मैं गांव से होकर विश्वविद्यालय जाती हूं, तो बीच में कोई भी साफ शौचालय नहीं मिलता जो शौचालय उपलब्ध है वो इतने गंदे हैं और शौचालय में पैड की उपलब्धि नहीं है, जिसके कारण महिलाओं और लड़कियों को एक बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या कोई आम समस्या नहीं है, उन महिलाओं और लड़कियों के लिए जो इस इलाके से होकर रोज गुजरती हैं या आसपास काम करती हैं। इस समस्या को मैं तब बेहतर रूप से समझ पाई जब मैं इस समस्या से गुजरी मुझे तब इस बात का अहसास हुआ कि इस इलाके में एक साफ-सुथरा शौचालय होना आवश्यक है। ताकि उन महिलाओं और लड़कियों को सुविधाएं पाएं जो शायद इस समस्या से रोजाना निकलती है।
 महोदय मेरी आपसे यही निवेदन है कि इन इलाकों में शौचालय और पैड की उपलब्धि बढ़ाएं। आशा है कि आप इस पत्र द्वारा हमारी समस्या पर नजर डालेंगे और एक उचित फैसला लेंगे।
धन्यवाद
रितु कुमारी
बुराड़ी
नई दिल्ली
Date-30 January 2020
Exit mobile version