Site icon Youth Ki Awaaz

#Periodपाठ: Mensuration hygiene

Image courtesy- Medium.com

सेवा में

नगर निगम

देहरादून

मै पीरियड के बारे में जानती हूं, जैसे की वह लड़कियों को एक स मय पर 13 वर्ष की आयु से होता है। यह जगह गंदगी माना जाता है वह लड़कियों के सामने एक समस्या है फिर भी यह महिला की जिन्दगी का अहम हिस्सा होता हैं वह गंदगी नहीं होती हैं इसके चलते हुए बहुत रोक टोक लगादी जाती हैं, इसमें प्रचलित धारण चली आ रही हैं इसमें महिलाओ को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं फिर भी महिलाओं के बारे में कोई जानता नहीं है कि महिला को पीरियड होता है परंतु मजाक बनाया जाता है मै चहती हूं कि  यह छिपाने वाली बात नहीं है। मेरे देश का हर व्यक्ति जागरूक हो यह सब रोक टोक बंद हो जाएं। मै आप तक यह मैसेज पहुंचा रहीं हूं कि जैसे की सनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने के बाद रोड नदी दूसरों की छतों पर डाल देती है फिर उनको गाय भैंस खा लेती वो मर भी जाती हैं और बीमारी भी फैलती है। हमारी बहुत आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है जिस कारण लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती हैं जिस कारण महिलाओं मै जागरूक होने की कमी रह जाती है पढ़ाई हो पाती है मासिक धर्म के बारे में जान नहीं पाती है आपसे विनम्र निवेदन है कि जागरूक करने की जरुरत है स्वास्थ्य टीम द्वारा कैंप लगवाए जाए स्थिति मै सुधार होगा।आपकी अति कर्पा होगी

धन्यवाद

पार्थी

अनिशा

कक्षा 8

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला देहरादून उत्तराखंड

Exit mobile version