Site icon Youth Ki Awaaz

#PeriodPaath: आँगनवाड़ी में सेनेटरी पैड उपलब्ध करना अहम्

Ab Meri Baari

सेवा में,
श्रीमान चिकित्सा अधिकारी
धौलपुर, राजस्थान
विषय – आंगनवाड़ी में सेनेटरी पैड उपलब्ध करें

महोदय,

स्वस्थ्य और यौन प्रजनन अधिकारों में धौलपुर जिला पिछड़ रहा है| इस बारे में हम अब मेरी बारी किशोर किशोरी समूह में हमेशा बातें करते है | हमारे चर्चा से ये निष्कर्ष आया है की कही किशोरिया सेनेटरी पैड नहीं ले पा रही| सेनेटरी पैड्स को लड़कियों तक पहुंचने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र बहुत अहम् भूमिका निभा सकता है| ये केंद्र हमारे जिए में सब गाओ में उपलब्ध है और नियमित रूप से खुलने के लिए जाने जाते है| मगर यहाँ मिलने वाले सुविधाओं को गुणवत्ता से हम खुश नहीं है| किशोरिया इन केन्द्रो में सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रही और चार्ट अनुसार यहाँ पे सेवाओं का वितरण नहीं हो रहा|

आंगनवाड़ी सेविका हमारे गाँव में बहुत परिश्रम करती है | उनको हम किशोरियों के माहवारी और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ौती देने में भागीदार बना सकते है | इसकी शुरुवात हम आंगनवाड़ी में सेनेटरी पैड उपलब्ध करके कर सकते है | इससे जो किशोरिया स्कूल या स्वस्थ्य केंद्र नहीं आती उन्हें भी सेनेटरी पैड मिल सकते है|

किशोर किशोरी समूह ,
धौलपुर

 

Submitted by 10to19 Dasra Adolescents Collaborative on behalf of Kishore Kishori Samuh, Dholpur, Rajasthan

Exit mobile version