Site icon Youth Ki Awaaz

कैबिनेट से सरोगेसी बिल को मज़ूरी मिलने के क्या मायने हैं

फोटो साभार- सोशल मीडिया

फोटो साभार- सोशल मीडिया

सरोगेसी के दुरुपयोग को रोकने के लिए और इससे ज़रूरतमंदों को सहायता दिलाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने सरोगेसी रेगुलेशन बिल 2020 के मसौदे को मंज़ूरी दे दी है। इस नए मसौदे के तहत अब तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी संतान का सुख प्राप्त होगा।

विदेशी दंपत्ति भारत में आकर सरोगेसी के ज़रिये बच्चे पैदा नहीं कर सकेंगे। ज़रूरतमंद को संतान का सुख मिले, इसके लिए केंद्र और राज्य में सरोगेसी बोर्ड बनाए जाएंगे और इसकी निगरानी के लिए सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

नए मसौदे के तहत अब सरोगेट मदर का बीमा कवर 16 महीने से बढ़ाकर 36 महीने कर दिया गया है। इसके अलावा अब कोई भी महिला अपनी इच्छानुसार सरोगेट मदर बन सकेगी। अब अपने करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी भी महिला को बच्चे के जन्म देने के लिए चुना जा सकता है।

आखिर क्यों बढ़ रहा है सरोगेसी का प्रचलन?

प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो साभार- सोशल मीडिया

खराब लाइफस्टाइल, सही खानपान का ना होना और बढ़ते प्रदूषण की वजह से महिलाओं में बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण नहीं करने के कारण महिलाओं को इस तकनीक का इस्तेामल करना पड़ रहा है।

संतान का सुख हर महिला पाना चाहती है लेकिन कुछ शारीरिक कमियों की वजह से वे इस सुख से वंचित रह जाती हैं। आपको यह सुनने में बेहद अजीब लगे लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके शरीर में गर्भाशय नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें अपना परिवार बढ़ाने के लिए इस सरोगेसी का सहारा लेना पड़ता है।

कुछ महिलाओं को गंभीर बीमारी की वजह से अपना गर्भाशय कम उम्र में ही निकलवाना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में उन्हें संतान का सुख प्राप्त करने के लिए सरोगेट को ढूंढ़ना पड़ता है।

अगर आप सिंगल हैं और माता या पिता का सुख पाना चाहते हैं, तो आप सरोगेसी के ज़रिये बच्चे प्राप्त कर सकते हैं। जैसे- तुषार कपूर और करण जौहर ने सरोगेसी के जरिये पैरंटहुड को अपनाया है।

ऐसा ज़रूरी नहीं ​हैं कि शारीरिक समस्या के कारण ही लोग सरोगेसी का लाभ उठाते हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो शारीरिक बनावट और करियर के लिए भी सरोगेसी का चुनाव करती हैं। होमोसेक्सुअल लोगों के लिए तो सरोगेसी किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन कपल को तो केवल सरोगेसी के जरिये ही संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Exit mobile version