Site icon Youth Ki Awaaz

ग्रामीण इलाकों में आज भी क्यों बेहद जटिल हैं पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं?

Women

महिलाएं

पीरियड्स एक नैसर्गिक प्रक्रिया है लेकिन क्या हमारा समाज उसे उस तरह से देखता है? एक पुरुष होने के नाते यह सवाल मेरे मन में आता है। पीरियड्स को लेकर समाज में कई तरह की गलत धारणाएं बनी हुई हैं। जब अक्षय कुमार की पैडमैन फिल्म आई थी, इस विषय को लेकर काफी चर्चा हुई। अक्षय कुमार को इस बीच खुद को चमकाने का मौका भी मिला।

क्या ज़मीनी हकीकत में कोई बदलाव हुआ है?

यही सवाल पूछा जाना चाहिए। पैडमैन मूवी आने के बात पीरियड्स को लेकर कितने लोगों में सकारात्मक बदलाव हुएं? मुझे व्यक्तिगत तौर पर पैडमैन, दंगल जैसी फिल्में इंडिया और भारत का टकराव नज़र आती हैं।

ऐसी फिल्में देखकर शहर में रहने वाले इंडिया के लोग खुश हो जाते हैं, उन्हें लगता है अब परिवर्तन हो रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले भारत के लोगों के जीवन में इसका कोई महत्व नहीं है या यूं कहें उनके जीवन में ये फिल्में परिवर्तन नहीं ला सकती हैं।

फिल्में काफी कम समय के लिए चर्चा का माहौल बनाती हैं। सामाजिक बदलाव फिल्मों के द्वारा होंगे, इस भ्रम में हमें नहीं रहना चाहिए। तारे ज़मीन पर, 3 इडियट्स जैसी फिल्मों से हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था ही बदल जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सरकार कहां है?

जब GST व्यवस्था लागू की गई तब सैनेटरी पैड पर टैक्स लगाया गया था। देशभर में महिलाओं के विरोध के बाद सरकार ने सैनेटरी पैड से टैक्स हटा दिया है। अब सैनेटरी पैड पूरी तरह से टैक्स फ्री है। विडंबना देखिए भारत कि 62 फीसदी महिलाएं पीरियड्स के दौर में सैनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं।

हर साल 23 मिलियन लड़कियां पीरियड्स की वजह से छोड़ती हैं स्कूल

भारत में हर साल 23 मिलियन लड़कियां पीरियड्स शुरू होने पर स्कूल छोड़ देती हैं। सरकार ने बड़े ज़ोर-शोर से जन औषधि केंद्र में एक रुपए में सैनेटरी नैपकिन देने की योजना प्रारंभ की थी। उस योजना का सकारात्मक प्रभाव क्या हुआ, सरकार नहीं बता पाई है। जन औषधि केंद्र चलाने वाले लोगों का कहना है कि उसमें कोई मार्जिन ही नहीं है। अगर कोई ग्राहक आ भी जाता है, तो हम उन्हें अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट्स बेचते हैं।

फोटो प्रतिकात्मक है।

ग्रामीण इलाके में जन औषधि केंद्र नहीं हैं। सरकारी अस्पताल की सुविधा भी 10-12 गॉंव को मिलाकर एक बड़े गॉंव में होती है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण घरों की औरतों तक पीरियड्स के दौरान सैनेटरी प्रोडक्ट्स कैसे पहुंचेंगी?

जैसा कि हम सब जानते हैं, पीरियड्स के दौरान ग्रामीण इलाकों में औरत को घर में अलग रखा जाता है, खासकर किसी भी धार्मिक विधि से दूर रखा जाता है। ऐसे में पीरियड्स को लेकर उनमें जागृति लाना सिर्फ NGP का काम नहीं है। NGO इस कार्य को व्यापक रूप में कर भी नहीं सकते हैं।

ग्रामीण इलाकों में पीरियड्स की समस्या से निपटने के लिए सरकार के पास क्या प्लान हैं? अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकार को इसके लिए ज़िम्मेदार रहना पड़ेगा। पीरियड्स को लेकर आप कितने संवेदनशील हैं, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप महिलाओं को किस दर्जे का मानते हैं?

कभी आपने महिलाओं की समस्या को समझने की कोशिश की है? आपको आपके स्कूल में जेंडर इक्वालिटी के बारे में कुछ पढ़ाया गया है, जिसका आपके मन पर एक गहरा प्रभाव हो?

पीरियड्स को कैसे आसान बनाया जा सकता है?

ये सभी चीज़ें करते वक्त एक बात का ध्यान रखा जाए कि ये सारी प्रक्रियाएं किस तरह से इको-फ्रेंडली रहें। इस वक्त बाज़ार में मिलने वाले सैनेटरी नैपकिन पर्यावरण के लिए घातक हैं।

Exit mobile version