Site icon Youth Ki Awaaz

“आखिर क्यों मनाएं भारत की महिलाएं 2020 का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?”

महिलाएं। फोटो साभार- Flickr

महिलाएं। फोटो साभार- Flickr

साल की शुरुआत हुई आने वाले लोकसभा चुनावों के उत्साह की गर्म हवाओं से। वहीं, अयोध्या का वर्षों पुराना मामला अदालत से निर्णीत हुआ।

दूसरी ओर लद्दाख, जम्मू और कश्मीर की जोड़ी से अलग हुआ। वीर चक्र सम्मानित अभिनंदन की देश वापसी ने बालाकोट के हवाई हमलों की गर्माहट को ठंडक दी और नरेंद्र मोदी एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री बनें।

आइए वापस लौटते हैं महिलाओं पर। आइए जानते हैं कि 2019 में भारत की महिलाओं के साथ ऐसा क्या हुआ कि वे 2020 का महिला दिवस मनाएं।

ये तमाम खबरें अखबार में सुर्खियां भी रही हैं। अब बात करते हैं कुछ और हेडलाइंस की।

फेहरिस्त लंबी है, तसल्ली से पढ़िए

प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो साभार- सच्चिदानंद सोरेन

कार्यस्थल पर लिंग-आधारित भेदभाव के मामले में भारत की स्थिति अब भी अच्छी नहीं है। अब भी भारत में महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है। महिला-पुरुष समानता के मामले में भारत  149 देशों की तालिका में 108वें स्थान पर है।

महिलाओं पर अश्लील हरकतें व फब्तियां कसने के इतने मामले सामने आएं कि अंधेरा होने से पूर्व बेटी घर ना पहुंचे तो माँ-बाप परेशान होते हैं। सोचिए, आखिर क्यों मनाएं भारत की महिलाएं 2020 का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?

Exit mobile version