Site icon Youth Ki Awaaz

“हमारा थाली, घंटी और ताली बजाना दर्शाता है कि हम एक हैं”

फोटो साभार- सोशल मीडिया

फोटो साभार- सोशल मीडिया

कोरोना एक ऐसा वायरस जो सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आज सभी देश अन्य समस्याओं को भूलकर सिर्फ कोरोना के विषय में चिंतित हैं। चिंतित होना लाज़मी भी है, क्योकि इसने अब तक हज़ारों लोगों की जान ले ली है।

इटली और चीन में हालात बेहद भयावह हैं। कोरोना से संक्रमित लगभग सभी देशों में अपातकाल की घोषणा कर दी गई है जो इसे रोकने में महत्वपूर्ण पहल है।

विश्व में शायद ही कोई ऐसा देश हो जो इससे अछूता हो। वो अलग बात है कि भारत अब तक इसे रोकने में काफी हद तक कामयाब रहा है।भारत सरकार ने भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।

यहां तक कि सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित कर दिया गया है मगर जब समस्या देश स्तर की हो तो सरकार के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों का यह मौलिक कर्तव्य है कि वे भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। कोरोना वायरस का अब तक सही इलाज नहीं मिल पाया है मगर इसे फैलने से रोक सकते हैं।

कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए

जनता कर्फ्यू का पालन करें

फोटो साभार- सोशल मीडिया

माननीय प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू जैसा अहम कदम उठाया है। जनता कर्फ्यू अर्थात जनता द्वारा जनता के लिए स्वयं पर लगाया गया प्रतिबंध।

एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए हम सभी ने शाम के पांच बजे से थाली, ताली और संख बजाना शुरू कर दिया जो दर्शता है कि चाहे हमारी कितनी भी असहमतियां हों मगर संकट के समय हम साथ हो जाते हैं। 

व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को करें जागरूक

फोटो साभार- सोशल मीडिया

हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि अपने साथ-साथ और लोगों को भी जागरूक करना है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसलिए सभी को फोन के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि लोग अफवाहों को अनदेखा कर सकें।

इस प्रकार हम इस समस्या पर काफी हद तक रोक लगा सकते हैं।

“मुश्किल हालात हैं, अभी हालातों से लड़ना होगा

अफवाहों पर नहीं वास्तविकता पर यकीन करना होगा,

माना कि कोरोना लाइलाज है, हम इसको भी हराएंगे

खुद पर यकीन करिए सब फिर मुस्कुराएंगे।

कोरोना एक अदृश्य शत्रु है जिसका सामना हमें धैर्य के साथ करना है। यकीन मानिए हम इस शत्रु पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। अतः हम सब को देश के साथ खड़े रहना है और सरकार द्वारा लिए गए सभी फैसलों का सम्मान करना चाहिए।

Exit mobile version