Site icon Youth Ki Awaaz

बांरा। लोकडाउन में भूख से परेशान मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास

बारां। लोकडाउन में भूख से परेशान मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास!

कोरोना वायरस की महामारी के चलते देशभर में लागू हुए लॉक डाउन से मजदूर पेशा लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए है। लॉक डाउन में मजदूर तबके के सामने अपने परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या बन गई है। बीते दिनों देश के अलग अलग स्थानों से ऐसे कुछ मामले सामने आए है जिनमें गरीब वर्ग के लोगों ने अपने परिवार के लिए भोजन न जुटा पाने के कारण आत्महत्या की है या दो दो दिन तक भूखे रहने पर मजबूर हुए हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बारां जिले का सामने आया है। बारां शहर में स्थित कुंज विहार कॉलोनी के रहने वाले रामविलास बैरवा ने घर में भोजन एवं खाद्य सामग्री न होने के कारण दुखी होकर शुक्रवार 3 अप्रैल को आत्महत्या करने का प्रयास किया परंतु पड़ोसियों ने राम विलास के इस प्रयास को विफल बना दिया अन्यथा एक गंभीर घटना घट जाती। रामविलास बैरवा पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर है। रामविलास का परिवार लॉक डाउन के बाद घर में बची हुई राशन सामग्री के समाप्त हो जाने के बाद से अपने तीन बच्चों सहित पूरा परिवार दो दिन से भूखा रहने पर मज़बूर था। ऐसी स्तिथि से दुखी होकर रामविलास को यह कदम उठाना पड़ा है।

इस पूरे मामले की जानकारी बारां के भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा ने दी है। जगदीश मीणा ने एक वीडियो जारी कर श्रमिक रामविलास बैरवा के आत्महत्या के प्रयास की खबर दी है और साथ ही प्रशासन पर खाद्य सामग्रियों के वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। जगदीश मीणा ने कहा कि रामविलास बैरवा के आत्महत्या का प्रयास करना प्रशासन की विफलताओं को स्पष्ट करता है। प्रशासन गरीब मजदूर वर्ग तक खाद्य सामग्री पहुंचाने में नाकाम है।

Exit mobile version