Site icon Youth Ki Awaaz

“कोटा के स्टूडेंट्स की तरह ही मज़दूरों के लिए भी बसों की सुविधा करनी चाहिए”

फोटो साभार- सोशल मीडिया

फोटो साभार- सोशल मीडिया

कोटा से बस के ज़रिये घर जाते स्टूडेंट्स
कोटा से बस के ज़रिये घर जाते स्टूडेंट्स। फोटो साभार- सोशल मीडिया

कोरोना की महामारी से पूरा भारत अस्त व्यस्त हो गया है। जहां एक ओर हम इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जीवन-यापन के कई मार्ग इस कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के कारण बंद हो चुके हैं।

कोटा में बहुत बड़े-बड़े और नामी कोचिंग संस्थान हैं जिनमें हर वर्ग के स्टूडेंट्स कोचिंग करने जाते हैं मगर मै कहूंगा मुख्यत: अमीर और मध्यम वर्गीय परिवार के स्टूडेंट्सल जिनके पास लाखो रुपये हैं, वे ही अपने बच्चों को कोटा कोचिंग नगरी भेजते हैं।

लॉकडाउन के बाद हज़ारों स्टूडेंट्स कोटा में फंसे हुए हैं, जिनको हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 250 बसें भेजकर कोटा में फंसे स्टूडेंट्स को वापस बुलाया।

इसी तरह मध्यप्रदेश सरकार ने भी कोटा में फसे करीब 1197 स्टूडेंट्स को वापस लेन के लिए 71 बसें भेजीं। इसी तरह और कई राज्यों की सरकारें इस मामले में स्टूडेंट्स की मदद कर रही हैं। यह एक बहुत ही अच्छी पहल है जिसकी तारीफ भी होनी चाहिए मगर क्या यह दोहरा चरित्र नहीं है?

क्यों मज़दूरों के लिए बसें नहीं चलाई जा सकती?

फोटो साभार- सोशल मीडिया

भारत में लाखों-करोड़ों की संख्या में मज़दूर सडकों पर भूखे-प्यासे भटक रहे हैं मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। हालात बद से बत्तर हैं, सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर यदि मज़दूर वर्ग घर पहुंच भी जाएं तो यह खुशकिस्मती ही होगी।

देश के मज़दूर वर्ग के साथ इस तरह का सौतेला बर्ताव पूरी तरह से निंदनीय है। भारत के कई बड़े-बड़े राज्यों से मज़दूर काम की तलाश में दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और बंगलौर आदि जैसे अन्य बड़े-बड़े महानगरो का रुख करते हैं, इनमें से अधिकतर मज़दूर प्रतिदिन काम करते हैं और कमाते हैं।

साफ शब्दों में कहूं तो रोज़ कमाओ खाओ। अब इस लॉकडाउन की स्थिति में ना इन मज़दूरों के पास कुछ काम है और ना ही कोई आय का श्रोत। ये भूखे मरने पर विवश हैं। पलायन के अलावा इनके पास और कोई ज़रिया नहीं है।

इस भयंकर स्थिति में भी क्या सरकारें इन्हें बसें उपलब्ध नहीं करा सकती हैं? क्या ये मज़दूर बस एक वोट के अलावा और कुछ नहीं हैं?  सवाल बहुत हैॆ मगर जवाब की कोई उम्मीद नही है।

कोटा के कोचिंग स्टूडेंट्स को राहत देने की कुछ प्रमुख वजहें 

एक नज़र हाइलाइट्स पर

मज़दूरों के पास ना पैसे हैं, ना काम और ना रहने का कोई ठिकाना। स्टूडेंट्स के लिए बसें भेजना और देश के गरीब मज़दूरों को अनदेखा कर देना पक्षपात है। सरकार किसी की भी हो, क्रेंद्र या राज्य सभी ने साथ मिलकर इन गरीब मज़दूरों को अनदेखा किया है।

मुझे उम्मीद तो नही है मगर फिर भी सरकार से प्रार्थना है कि इन मज़दूरों की भी सुने एक टीम बनाएं जो मात्र इन मज़दूरों पर काम करें, कम- से-कम उन्हें दो वक्त की रोटी मिल पाए ताकि आजाद भारत मे कोई भुखमरी से ना मरे।

Exit mobile version