Site icon Youth Ki Awaaz

‘अंफन’ ने कैसे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मचाई तबाही, देखिए तस्वीरें

amphan, toofan, india, environment

अंफान तूफान से मची तबाही के बाद की तस्वीरें

जब प्रकृति अपना कहर दिखाती है मानव समुदाय भयाक्रांत हो उठता है। ऐसा ही कहर इस वक्त अंफन तूफान दिखा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘अंफन’ आगामी कुछ समय में अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

भारत में ‘अंफन’ की मौजूदा स्थिति

पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बंगाल में लगभग पांच लाख लोगों और ओडिशा में लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “हम तूफान की करीब से निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी बात की है। साथ में चक्रवात के कारण पैदा हुई स्थिति पर केंद्र की तरफ से हर संभव मदद दी जा रही है।”

‘अंफन’ से मची तबाही के बाद की तस्वीरें

‘अंफन’ के बाद टूटी पड़ी गाड़ियां
रास्तों पर गिरे पेड़
रास्तों पर पड़े पेड़ों को हटाते राहतकर्मी
गाड़ी पर तेज़ हवा के कारण गिरा पेड़
‘अंफन’ तबाही के बाद का जन-जीवन
‘अंफन’ से मची तबाही के बाद कोलकाता एयरपोर्ट की तस्वीरें

मौसम विभाग और उससे जुड़ी अलग-अलग चेतावनियां

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को 18 से 21 मई तक पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी थी और जो लोग अभी समुद्र में हैं, उन्हें 17 मई तक वापस लौटने के लिये कहा गया था ।

मौसम विभाग की चेतावनी को मुख्यतः तीन श्रेणियों में बांटा जाता है:

चक्रवात: प्रतीकात्मक तस्वीर

कैसे होता है चक्रवातों का नामकरण

वर्ष 1900 के मध्य चक्रवाती तूफान से होने वाले खतरे के बारे में लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए चक्रवातों के नामकरण की शुरुआत हुई थी। चक्रवातों के नामकरण का काफी महत्त्वपूर्ण विषय है। हिंद महासागर क्षेत्र के आठ देश एक साथ मिलकर आने वाले चक्रवातों के नाम तय करते हैं।

चक्रवातों के नामकरण से चक्रवातों को आसानी से पहचाना जा सकता है और इससे जुड़े बचाव अभियानों में भी मदद मिलती है। किसी भी नाम का दोहराव नहीं किया जाता है। इस वक्त मौजूद चक्रवाती तूफान ‘अंफन’ का नामकरण थाइलैंड ने किया गया था।

Exit mobile version