Site icon Youth Ki Awaaz

शून्य क्या है

शून्य क्या है

क्या यह नंबर की सीढ़ी है
या पूरे गणित की एक पीढ़ी है
क्या शून्य निराकार है या
यही पूरे विश्व का आकार है
यही ब्लैक होल है या
यही पूरा प्रकाश का सार है
यही इकाई है या
यही दहाई का आधार है
शून्य ही अनन्त है या
अनन्त ही शून्य है
शून्य ही ईश्वर है या
ईश्वर ही शून्य है
शून्य भी प्राकृतिक है
या यही अप्राकृतिक है
शून्य ही देव है या यही दैत्य है
यह भी भाषा है यही भाषा का अंत है
आखिर क्या है यह शून्य

मनीष भार्गव

Exit mobile version