Site icon Youth Ki Awaaz

वो पांच किताबें जो बदल देगी आपके ज़िंदगी जीने का तरीका

दोस्तों, कहते हैं ना कि किताबों से सच्चा कोई मित्र नहीं होता, तो यह कहावत बिलकुल सही है। किताबें ना केवल हमारी मित्र हैं, बल्कि हमें एक सही दिशा दिखाती हैं।

अच्छी और मोटिवेशनल किताबें पढ़ने से हमारे अंदर सकारात्मक सोच का विकास होता है और हमारे अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है। हर सक्सेसफुल मैन की लाइफ में किताबों का बहुत बड़ा योगदान है।

किताबें हमसे बहुत कुछ कहती हैं लेकिन इन्हें पढ़ना और समझना बेहद ज़रुरी है। यह ना सिर्फ हमारे दायरे को, बल्कि हमारी सोच को भी विकसित करती हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

दोस्तों आज हम आपको ऐसी कुछ किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी ज़िंदगी बदल जाएगी। इन किताबों की कहानियों को पढ़कर यकीनन आपके मन में भी कुछ करने की ललक पैदा होगी। साथ-ही-साथ अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद नहीं, तो इनको पढ़कर आप भी किताबें पढ़ना शुरू कर देंगे।

“Rich Dad, Poor Dad”

जैसा कि आप नाम से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह स्टोरी अमीर और गरीब आदमी के बारे में है। इस स्टोरी में दो पिता के बारे में बताया गया है। “रॉबर्ट कियोसाकी” ने इस स्टोरी में अपने पिता और अपने बेस्ट फ्रेंड के पिता के बारे में बताया है। इस किताब में रिच डैड और पुअर डैड की कहानी लिखी हुई है। इसमें लेखक के पिता गरीब हैं और उसके फ्रेंड के पिता बहुत अमीर है।

इसमें यह बताया गया है कि रॉबर्ट के पिता एक प्रोफेसर थे और पुराने तरीकों से अपने काम को करते रहे। ऐसा नहीं कि उन्होंने मेहनत नहीं की लेकिन लेखक के फ्रैंड के डैडी कम पढ़े लिखे थे, मगर उन्होंने अपने काम को करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए। देखते ही देखते माइक के पिता यानि रॉबर्ट के फ्रेंड के पिता का नाम राज्य के अमीरों में आने लगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, तस्वीर साभार-पिक्साबे

रॉबर्ट का मानना है कि मिडिल क्लास के लोग पैसे के लिए काम करते हैं और हमेशा अपने नौकरी के खो जाने की चिंता भी करते हैं। ज़्यादा पैसे के लिए उन्हें बहुत मेहनत भी करनी पड़ती है। दूसरी तरफ अमीर लोग बिज़नेस करने के लिए कुछ अलग तरीके से सोचते हैं और अपने काम में नए तरीकों का प्रयोग करते हैं। इसके साथ साथ वह काम सीखने के लिए काम करते हैं ताकि पैसा खुद-ब-खुद आता रहे।

इस किताब को पढ़ने के बाद आप मोटिवेशन भी मिलेगा और दोस्तों आप Rich Dad Poor Dad की स्टोरी से यह समझ ही गए हो कि अच्छा पढ़ा-लिखा होना यह तय नहीं‌ करता कि आप जीवन में भी सफल रहेंगे। दोस्तों अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो इस किताब से आपको पता चलेगा कि हम अपने माइंडसेट से भी अधिक पैसा कैसे कमा सकते है।

“Think and Grow Rich”

“थिंक एंड ग्रो रिच” यानी पहले सोचें और फिर अमीर बनें। दोस्तों वैसे अमीर बनना इतना भी आसान नहीं है इसके लिए मेहनत के साथ-साथ आपका आईडिया भी काम करता है।

देखा जाए तो कुछ असम्भव भी नहीं है। नेपोलियन द्वारा 20 साल की स्टडी के बाद “Think and grow Rich” पुस्तक लिखी गई थी। अब सोचने की बात यह है कि इसमें इतनी ज़बरदस्त मोटिवेशनल बातें क्या होंगी?

दरअसल इस किताब में नेपोलियन हिल ने सोच के बारे में बताया है कि किस तरह की सोच से हम जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कुछ कामयाब लोगों के नियम बताए हैं यानी कोई भी इनको फॉलो करके सफलता की राह पर चल सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, तस्वीर साभार-पिक्साबे

“The Alchemist”

दोस्तों यह किताब पाउलो कोएल्हो‌ (Paulo Coelho) ने एक लड़के के बारे में लिखी है यह नॉवेल एक भेंड़ चुराने वाले लड़के के बारे में लिखा गया है। जो हमें बताता है कि सेंटीयागो जो कि सारी दुनिया की सैर करना चाहता था और दुनिया का खज़ाना हासिल करने की चाह रखता था।

बहुत-सी कठिनायों के बाद उसे वह खज़ाना मिल जाता है लेकिन बाद में उसे महसूस होता है कि जिस खज़ाने को पाने के लिए मैंने इतने प्रयास किए वह तो खुद ही था, तो दोस्तों आपको यह किताब ज़रूर पढ़नी चाहिए ताकि आप इसमें दी गयी सारी बातों को अच्छे से समझ सके।

The Alchemist बुक से हमें यह सीखने को मिलेगा कि कैसे हम अपने दिल की आवाज़ को सुनकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इसमें दी गयी कहानियां लोगों में एक अलग तरह का जनून भरने का काम करती हैं।

“My Journey “

अगर आप पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन में घटित होने वाले किस्सों को जानना चाहते हैं, तो आपको यह किताब ज़रूर पढ़नी चाहिए। इसमें उन्होंने अपनी बायोग्राफी बेहद ही ईमानदारी से लिखी है।

उन्होंने अपने बचपन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक के सफर का ज़िक्र किया है। आज हर कोई उनकी तरह बनना चाहता है। उनकी इस किताब को पढ़कर निराश से निराश व्यक्ति भी अपने जीवन से प्यार करने लगेगा और अगर आप ज़िन्दगी की दौड़ में कुछ करना चाहते हों, तो यह किताब आपको बेहद पसंद आएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, तस्वीर साभार-पिक्साबे

“The Power of Yours Subconscious Mind

“जोसेफ मर्फी” द्वारा लिखी गई यह पुस्तक हिंदी में भी उपलब्ध है। हिंदी में इस किताब का नाम है, “आपके अवचेतन मन की शक्ति,” इसके टाइटल से पता चलता है कि यह किताब हमें बताती है कि हमारा मन कैसे कार्य करता है।

इसमें बताया गया है कि किस प्रकार हम अपने मन की शक्ति को समझ कर उससे ज़्यादा फायदा लेकर जीवन को बेहतर बना सकते हैं। दोस्तों हमारा मस्तिष्क दो हिस्सों में पहला चेतन मन यानि Conscious mind और दूसरा अचेतन मन यानी Subconscious mind में विभाजित होता है।

चेतन मन में जो हम सोचते हैं या जो कर रहे हैं यह सब चीज़े आती हैं। जबकि हमारी आदतें एंव रोज़मर्रा के सभी कार्यों में अवचेतन मन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कहने का अर्थ है कि हम कैसे करेंगे, क्या करेंगे यह सब Subconscious Mind निर्धारित करता है।

इस किताब के अंदर मन की शक्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में बहुत अच्छे तरीके से बताया गया है और इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप अपने दिमाग से ज़्यादा से ज़्यादा फायदा ले सकेंगे।


This Post First Appeared On Awesome Gyani - A Complete packet Of Knowledge, Please Read The Original Post: Here

Exit mobile version