Site icon Youth Ki Awaaz

आर्टिकल लिखते समय कैसे करें तथ्यों की जांच

fact check

प्रतीकात्मक तस्वीर

सूचना की अपनी महत्ता है। हर कोई सूचनाओं या विभिन्न जानकारियों से अवगत रहना चाहता है। वैसे तो सूचनाओं का मुख्य स्त्रोत मीडिया को माना जाता है। आजकल ऐसा नहीं है। अब हर व्यक्ति के सोशल मीडिया पर होने से एक तरह से सूचना का प्रमुख स्त्रोत हो चुका है।

सोशल मीडिया से केवल सूचनाएं नहीं बल्कि सूचनाओं की बाढ़ आने लग गई है। इस बाढ़ में कूड़ें के रूप में आती हैं ‘फेक न्यूज़’। कई लोग इस फेक न्यूज़ की बाढ़ में बह जाते हैं। परिणाम स्वरूप वे खुद इसका शिकार बन जाते हैं या किसी आपराधिक गतिविधियों का हिस्सा बन जाते हैं।

सोशल मीडिया पर आजकल हर कोई लिखना चाहता है। पत्रकार तो अपने आप को अभिव्यक्त करते ही है लेकिन अब हर कोई ट्रेड में चल रही खबरों पर अपने विचार व्यक्त करना चाहता हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ज़रूरी है तथ्यों की जांच

कुछ भी लिखते हुए हमें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता हैं जैसे सही तथ्य क्या है? सही आंकड़ें कौन-से हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब के बाद जाकर तथ्यात्मक चीज़ निकल कर आती है।

किसी भी विषय पर लिखने से पहले यह सवाल तो मन में रहता ही है कि कहीं यह फेक तो नहीं है? सूचनाओं की बाढ़ में तथ्यों की जांच एक अहम प्रक्रिया है।

फेक न्यूज़ कहीं भी मिल सकता है और किसी भी माध्यम से मिल सकता है, फिर वो चाहे इमेज, वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, पोस्ट या यूआरएल लिंक हो। इसलिए ज़रूरी है कि ‘तथ्यों की जांच’ करना।

कैसे करें तथ्यों की जांच?

तथ्यों की जांच खासकर तब जब आप खुद कुछ लिख रहे हों ज़्यादा मुश्किल काम नहीं है लेकिन यह सावधानी से भरा काम ज़रूर है। एक साधारण से गूगल सर्च पर भी आप फेक न्यूज़ को पकड़ सकते हैं।

आप जिस भी टेक्स्ट का फैक्ट चेक करना चाहते हैं उससे संबंधित की-वर्ड गूगल सर्च इंजन पर जाकर सर्च करें। सर्च करने पर आप कई परिणाम पाएंगे उसे पढ़कर आप तथ्यों की जांच कर सकते हैं। ध्यान रखें सिर्फ उन्हीं वेबसाइट के परिणामों को सही मानें जो विश्वसनीय और आधिकारिक हों।

उदाहरण के तौर पर अगर आप यह पढ़ते हैं कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत के राष्ट्रगान को श्रेष्ठ करार दिया है, तो आप इसी टेक्स्ट को गूगल पर सर्च कर लें आप पाएंगे कि ऐसी कोई खबर है ही नहीं। इससे संबंधित किसी ऑफिशियल या विश्वसनीय वेबसाइट के ज़रिए आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

कैसे करें तस्वीरों की जांच?

इसके अलावा अगर आपको आपको गूगल पर किसी फोटो की जांच करनी हैं या उससे संबंधित कुछ खोजना है तो-

Exit mobile version