Site icon Youth Ki Awaaz

कैसे लिखें किसी आर्टिकल का एक आसान, रोचक और आकर्षक शीर्षक?

Article writing

Article writing

हम जब किसी विषय पर लेख लिखते हैं, तो हमारी इच्छा होती है कि हमारे लेख को अधिक से अधिक लोग पढ़ें और उसकी सराहना करें। इसके लिए ज़रूरी है कि हम कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए अपने लेख को लिखें।साथ ही उसमें एक सटीक और सारगर्भित शीर्षक का प्रयोग करें। शीर्षक ही खबर या लेख का आइना होता है। शीर्षक से ही पाठक के मन में लेख या खबर को लेकर रूचि पैदा होती है।

तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं बातें जिन्हें ध्यान में रखकर हम एक अच्छा शीर्षक लिख सकते हैं:

कैसे करें शीर्षक का चयन?

लेख का शीर्षक ही इस बात का फैसला करता है कि लोग इसे पढ़ने में रुचि लेगें या नहीं। इसके लिए जरूरी है कि शीर्षक में कोई गलती ना हो। साथ ही शीर्षक आकर्षक होना भी बहुत ज़रूरी है।

मुख्य शीर्षक से लेख की विषय वस्तु के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल जाना चाहिए दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वह लेख के अंदर के अन्य शीर्षकों का सार होना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर यदि हमने भारत और चीन के व्यापारिक संबंधों पर एक लेख लिखा है तो इसमें हम लेख के स्वभाव के अनुसार शीर्षक लगाएंगे।

प्रतीकातमक तस्वीर

किन गलतियों से बचें?

Exit mobile version