Site icon Youth Ki Awaaz

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ में पुलिस के 8 जवान शहीद

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपनी चुस्त कानून व्यवस्था का दम भरते नहीं थकती है लेकिन समय-समय पर बदमाशों के बुलंद हौसले इसकी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

बीते बुधवार को सूबे के कानपुर जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में एक शख्स ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में सीओ समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए जबकि 7 पुलिसकर्मी घायल भी हुए है।

तस्वीर साभार: सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला

हाल ही में पुलिस के पास एक व्यक्ति ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने विकास दुबे का नाम लिखवाया था। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का आतंक पिछले 20 से जारी है।

शिकायत के बाद देर रात शिवराजपुर एसओ महेश यादव, विकास दुबे के घर दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान विकास दुबे की एसओ से कहासुनी होती है और बदमाश पुलिस टीम से हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं और असलहे छीन लेते हैं।

इसके बाद एसओ आनन-फानन में सीओ बिल्हौर, देवेंद्र कुमार मिश्र को सूचना देते हैं और पुलिस टीम मंगाते हैं। सूचना के बाद सीओ बिल्हौर चार थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचती हैं। इनमें शिवराजपुर के साथ ही चौबेपुर, बिल्हौर, घाटमपुर की फोर्स शामिल है।

सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है?

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो को विकास दूबे के नाम के साथ पोस्ट किया जा रहा है जबकि वह कानपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का हैं।

ऐसे में उन्होंने मीडिया में आकर इस बात को स्पष्ट किया कि उनकी तस्वीर को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। लोग उनकी साफ सुथरी छवि के बारे में के बारे में जानते है।

Exit mobile version