Site icon Youth Ki Awaaz

कविता: झंडा तिरंगा प्यारा हमारा पूरी दुनिया में मशहूर है!

Representational image.

झंडा तिरंगा

झंडा तिरंगा हमारा प्यारा पूरी दुनिया में मशहूर है

ये तो झंडा है देश का इसपर हम सबको बड़ा गुरूर है

सोन चिरइया मेरे भैया अपना देश भारत है

ललचाई नज़रों से दुश्मन देखत घूर-घूर है

 ये तो झंडा है देश का इसपर हमको बड़ा गुरूर है…!

 झंडा तिरंगा नील गगन में फहर-फहर फहराएगा

गम के बादल जो छाएंगे उनको दूर भागएगा

इस झंडे को ऊंचा उठाया अपने क्रांतिकारी वीरों ने

इस झंडे का मान बढ़ाया अपने बाबासाहब ने…!

ये झंडा ना झुकने पाए

देते हैं वीर शहीद अपने प्राणों की कुर्बानी

 आते हैं फिर शान से उसी तिरंगे में लिपटकर…!

इस झंडे के तीनों रंग देते यही संदेश हैं

 केसरिया रंग प्रतीक है जागृति शौर्य तथा त्याग का

सफेद रंग देता है संकेत सत्य एवं पवित्रता का

हरा रंग करता है संकेत जीवन समृद्धि की ओर

तिरंगे के चक्र की चौबीसों तीलियां देती अलग-अलग संदेश हैं…!

झंडा तिरंगा हमारा प्यारे पूरी दुनिया में मशहूर है

ये तो झंडा है देश का इसपर हम सबको बड़ा गुरूर है

Exit mobile version