Site icon Youth Ki Awaaz

ख्याल राष्ट्रीय एकता का

 

राष्ट्रीय एकता मतलब जाति, पंथ, धर्म या लिंग की परवाह किए बिना लोगों के बीच बनी हुई एकजुटता। जिसमे देश के कई सारे समुदायों और समाज के अंदर निर्माण हुए भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना है।
अपना भारत देश कई सारी विविधताओं से बना हुआ देश है। जहा अलग अलग धर्म के रहते है। लेकिन फिर भी राष्ट्रीय एकता की मदत से सभी धर्म के लोग अलग अलग विविधताओं के बावजूद एक साथ और मिलजुलकर रहते है।
जिससे देश को एकीकृत और मजबूत बनाए रखने में मदद होती है। इस राष्ट्रीय एकता की वजह से देश हमेशा विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है।राष्ट्रीय एकता देश को मजबूत और एकीकृत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसके लिए उस देश के समाज के हर वर्ग को अपना धर्म- जात भूलकर एकजुट रहने की आवश्यकता है। जो उस देश के हर एक नागरिक के लिए समान अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय एकता की मदत से देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में समानता निर्माण होती है।

राष्ट्रीय एकीकरण की मदत से देश के सभी लोग एकसाथ मिलजुलकर रहते है। जहा किसी पर कोई बंधन नहीं रहता है। इसलिए जहा राष्ट्रीय एकता होती है, वहा हर कोई अपना जीवन अपने तरीके से जी सकता है। जिसे हम स्वतंत्रता भी कहते है। इसलिए राष्ट्रीय एकता देश के विकास के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि जिस देश में राष्ट्रीय एकता होती है, वो देश हमेशा अपना विकास बहुत तेजी से कर सकता है।

Exit mobile version