Site icon Youth Ki Awaaz

छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर टीबी मुक्त भारत का संदेश दिया

कभी जनपद आगरा की तहसील के रूप में पहचान रखने वाले रंगबिरंगी कांच की चूड़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध जनपद फिरोजाबाद की स्थापना 5 फरवरी 1989 को हुई थी। कई वर्षों तक चले जन आंदोलन के बाद टीबी वार्ड के मैदान में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जनसभा में इसकी घोषणा हुई थी।

तभी से जिला बनाओ संघर्ष समिति के झब्बूलाल अग्रवाल, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी, सुशील लहरी, टप्पू तैलंग व अन्य पदाधिकारी और सदस्य स्थानीय स्तर पर जनपद की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं।

वर्तमान में संघर्ष समिति का नाम बदल कर जनपद स्थापना एवं विकास समिति कर दिया गया

वर्ष – 2018 में जनपद स्थापना एवं विकास समिति के अथक प्रयासों के चलते तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस कार्यक्रम को पहली बार भव्यता प्रदान की। उन्होंने 29वें स्थापना दिवस के मौके पर फिरोज़ाबाद महोत्सव के नाम से 5 फरवरी को इस कार्यक्रम की शुरुआत की। सामाजिक कार्यकर्ताओं व नगरवासियों के बीच यह धूमधाम से मनाया गया।

इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। महोत्सव में स्वच्छ भारत मिशन तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 35 जोड़ों की शादी कराई गई जो आज भी स्मरणीय है। इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर जनाधार कल्याण समिति के सचिव प्रवीन कुमार शर्मा ने एक नई सोच को दिशा दी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन 2025 को लक्ष्य बनाकर 5 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज के डायरेक्टर पंकज मिश्र ने की।

स्वच्छता मिशन और टीबी मुक्त भारत का संदेश

इस कार्यक्रम में क्षयरोग विभाग फिरोजाबाद के जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अत्येन्द्र, जिला पी.पी.एम.समन्वयक मनीष कुमार, एस टी एस सत्यम दीक्षित, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अग्रवाल जैन एवं जनआधार कल्याण समिति के सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नाज़िम रसूल, अंकेक्षक विजय कुमार वर्मा, सौरभ अग्रवाल, हैदर अली व विकास बंसल सहित दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज फिरोजाबाद के दीपक धर्मवंशी, नितुल शर्मा, संजय उपाध्याय, डॉ यशपाल, रुचि शर्मा, मंजुला पचौरी शिवानी जैन वर्षा गुप्ता, वैष्णवी वर्मा, मनीषा शर्मा, अन्य शिक्षकों और छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति थी।

महाविद्यालय परिसर में बच्चों को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया गया। जनपद की सर्वश्रेष्ठ मीडिया ने भी एकजुट होकर “आओ हम सब मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाएं” का संदेश दिया।

जिसमें दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला, हिंदुस्तान, हिंदी दैनिक राष्ट्रीय जनखोज, हिंदुस्तान एक्सप्रेस, लोकभारती, जनसंदेश टाइम्स, तरुण मित्र, सूर्योदय भारत, अमृत प्रभात, अक्रॉस टाइम्स, न्यूज़ वाणी, राष्ट्रीय जजमेंट, पब्लिक एशिया, विशाल इंडिया, पवन वेग, दैनिक सवेरा, दाता संदेश, सच क्या है, प्रथा प्रतिज्ञा, आज, तमसा संकेत, दैनिक उपदेश टाइम्स, एस.के.एच. न्यूज़ व अन्य समाचार पत्रों सहित यूथ की आवाज, Voice टीवी, क्राइम 24 न्यूज़, इंडिया लाइव न्यूज़, RK TV न्यूज़, फास्टर न्यूज, हंगामा 25 न्यूज़, जनसामना, इंडिया लाइव न्यूज़, Hex न्यूज़, UP24 न्यूज़ चैनल व कई अन्य पोर्टलों ने इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version