Site icon Youth Ki Awaaz

लड़कियां किस तरह के लोगों को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती हैं?

दोस्तों हर लड़की अपने लिए परफेक्ट पार्टनर चुनना चाहती है। साथ ही लड़कियों का मन भी बहुत कोमल होता है और वो बहुत इमोशनल होती हैं। इसलिए वो ऐसे लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती हैं जो उनकी हर बात को समझें। वैसे तो हर लड़की की अपनी-अपनी पसंद होती है लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो एक लड़की हर लड़के में देखना चाहती है। तो दोस्तों देखते हैं कि लड़के में एक अच्छा लाइफ पार्टनर बनाने के लिए क्या गुण होने चाहिए?

केयरिंग पार्टनर

गाइज़, बात करें तो केयर किस को नहीं पसंद? हर कोई अपनी लाइफ में ऐसा इंसान चाहता है जो उसकी खुद से ज़्यादा केयर करे। कुछ लोगों का मानना है कि लड़कियां पैसे वाले लड़कों को ज़्यादा पसंद करती है लेकिन दोस्तों ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप केयरिंग हो, अपने पार्टनर की रेस्पेक्ट करते हो और उन्हें सपोर्ट करते हो तो आप एक अच्छे पार्टनर हो।

लड़कियों को ऐसे ही लाइफ पार्टनर की ज़रूरत होती है। अक्सर देखा गया है कि ज़्यादातर रिश्तों में केयर न होने की वजह से वो टूट जाते हैं। एक बात और बता दें कि केयर का मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर के गुलाम हो, जो लोग ऐसा सोचते हैं उनका रिश्ता टूटते हुए देर नहीं लगती।

सुख दुःख में साथ दे

ज़्यादातर लड़के थोड़े लापरवाह होते हैं। कई बार वो लड़कियों को समझ नहीं पाते। अगर आप भी ऐसी सिचुएशन से गुजर रहे हैं तो ऐसा करने से बचें और अपने पार्टनर का पूरा साथ निभाएं। जैसे बीमारी के समय उन्हें अकेले छोड़ने की बजाये उनके साथ रहें।

सुझावों को न थोपे

लड़कियां ऐसे लड़कों से थोड़ा दूर ही रहना चाहती हैं जो लड़के थोड़े चिड़चिड़े और अपने विचार उनपर थोपने लगते हैं। लड़कियां थोड़ी चुलबुली होती हैं परन्तु मन की साफ होती हैं। इसलिए कोई भी बात अगर डिसकस करनी हो तो उनकी राय पर भी अवश्य विचार करें। अगर आप उनके विचारों को भी महत्व देते हैं तो ये एक अच्छे पार्टनर की निशानी है।

ईमानदार हो, खुद के प्रति भी

दोस्तों ईमानदारी हर रिश्ते की नींव है। अगर आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार हैं तो इससे अच्छी बात हो ही नहीं सकती। लड़कियों को ईमानदार और सेल्फ डिपेंडेंट लड़के बेहद पसंद होते हैं। अगर आपके रिश्ते की नींव मजबूत है तो कोई भी उस रिलेशन को तोड़ नहीं सकता। इसलिए अपने पार्टनर से कोई बात न छिपाएं। कहते हैं न कि सच केवल कुछ पलों के लिए ही सुख देता है और देर-सवेर झूठ का पर्दाफाश हो ही जाता है।

डाउन टू अर्थ

लड़कियों को वैसे लड़के पसंद आते हैं जो अपनी ईगो को साइड में रखकर उनके जज़्बातों की कदर करते हैं। अपनी ही डींगें मारने वालों से लड़कियां दूर ही रहना पसंद करती हैं। इसलिए डाउन टू अर्थ रहें और उनकी भावनाओं की कदर करें।

कुछ अपनी कहें और कुछ उनकी सुनें

एक और विशेषता जो हर एक लड़की चाहती है। सही भी है न। चाहे लड़का हो या लड़की सब चाहते हैं कि कोई ऐसा शख्स जो उनकी हर एक बात को ध्यान से सुने। कभी चिढ़े नहीं, बोर न हो। चाहे बात गंभीर हो या रूमानी। इससे आपके जीवनसाथी का मन हल्का होता है और रिश्ता भी मजबूत बनता है।

शरीफ लड़के

वैसे तो लड़कियां शरीफ लड़कों को पसंद करती हैं पर जो लड़के ज़रूरत पड़ने पर आक्रामक रूख भी अपना सकें ऐसे लड़कों को भी लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। जैसे कोई उनका बेवजह अपमान कर रहा हो और आप चुप खड़े अपनी शरीफी का सबूत पेश कर रहे हैं, नहीं दोस्तों ये आपकी कमजोरी है। आपमें इतना गट्स होना चाहिए कि आप उस इंसान को उसकी गलती का एहसास करवा कर एक अच्छे इंसान होने का परिचय दें।

दूसरों की बातों में न आने वाला, भरोसेमंद हो

लड़कियों को वो लड़के पसंद होते हैं जो खुद सोचने-समझने की क्षमता रखते हैं। लड़कियां उन्हीं लड़कों के साथ जीवन बिताना चाहती हैं जो दूसरों की बातों में न आकर खुद डिसीज़न लेने के काबिल हो। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर भरोसेमंद हो। दोस्तों रिश्ते में प्यार के साथ साथ भरोसा होना बहुत ज़रूरी है। जरा सोचिये एक दूसरे में प्यार तो बहुत है पर भरोसा रत्ती भर भी नहीं तो भला कैसे चल पाएगा रिश्ता? इसलिए अपने रिश्ते को अच्छे से निभाएं और बेस्ट पार्टनर बनें।

दोस्तों आप लड़कियों को जैसा चाहे वैसा ढाल सकते हैं। गुस्से या तेज आवाज़ से नहीं बल्कि प्यार से। इसलिए अपने रिश्तों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इन बातों पर ज़रूर ध्यान दें। इससे आपका जीवन बेहद आसान और खुशमिजाज़ बन सकेगा। जब आप इन बातों को समझने लगेंगे तो आप लड़कियों के लिए दुनिया के बेस्ट पार्टनर बन जाएंगे।

Exit mobile version