Site icon Youth Ki Awaaz

क्यों बहुत ज़रूरी है अनचाहे गर्भ और सुरक्षित गर्भपात संबंधित जानकारियां?

abortion

भारत में आजकल यौन शिक्षा का प्रचलन बढ़ा ज़रूर है, पर इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इसे लेकर हमें अभी भी एक लंबा सफर तय करने की ज़रूरत है। आज भी महिलाओं को पूरी तरह से गर्भधारण, अनचाहे गर्भ या फिर सुरक्षित तरीके से गर्भपात आदि को लेकर पूरी जानकारी नहीं है।

गर्भपात की गोलियों के बारे में या तरीकों को लेकर वो अनजान रहती हैं। ऐसे में अनचाहा गर्भ किसी भी महिला के लिए मानसिक तनाव का बहुत बड़ा कारण बन जाता है। साथ ही आजकल के युवा अपनी ज़िन्दगी को करियर और भविष्य के हिसाब से सुनियोजित कर जीना पसंद करते हैं। इसलिए अनचाहा गर्भधारण कई बार परेशानी का कारण बन जाता है।

क्या है अनचाहे गर्भधारण का कारण?

हालांकि, कोई भी अनचाहा गर्भधारण नहीं चाहता। माता-पिता बनना किसी के लिए भी एक बेहद खुशी की बात होती है। फिर भी कई बार ये परिस्थिति बन जाती है जिसके कई कारण हो सकते हैं;

इनसब कारणों के चलते बहुत बार महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं। यहां पर महिलाओं को इसके बारे में जानकारी होना बेहद ज़रूरी है क्योंकि बाद में उन्हें ही इन मुश्किलों से जूझना पड़ता है। ऐसे में किसी भी छोटी सी छोटी चीज को नज़रंदाज़ ना करें।

क्यों ज़रूरी है अनचाहे गर्भ की जानकारी?

अनचाहा गर्भधारण एक ऐसी चीज़ है जो मां बनने जैसी बहुत बड़ी खुशी को भी कम कर देता है। महिलाओं को अनचाहे गर्भ की जानकारी होना बेहद ज़रूरी है ताकि वो सही निर्णय ले सकें। आपको इसे मानसिक तनाव लेकर पूरा करने की ज़रूरत नहीं होती है। सही जानकारी के आधार पर आप कुछ निर्णय ले सकते हैं जैसे कि;

कई बार आपका बच्चा छोटा होता है या फिर आपकी फाइनेंशियल स्थिति उतनी अच्छी नहीं होती है कि आप बच्चे को पूरी तरह से सभी सुख-सुविधा दे सकें। ऐसे में अगर आपको अनचाहे गर्भ के बारे में पूरी जानकारी है तो आप अपनी स्थिति के अनुसार सही निर्णय ले सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि बिना मर्जी पैदा कर देना बच्चे के लिए भी हमेशा सार्थक सिद्ध नहीं होता है।

ले सकते हैं सुरक्षित गर्भपात का सहारा

अगर आपको अनचाहे गर्भ के बारे में जानकारी है तो आप डॉक्टर से सुरक्षित गर्भपात के तरीकों की जानकारी समय रहते ही ले सकती हैं। ऐसे में आपको इस परिस्थिति में बहुत ज़्यादा अवसाद का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गर्भपात की गोलियों का इस्तमाल

आपको अगर गर्भपात की गोलियों के बारे में सही जानकारी है तो आप उनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कई बार हमारे मन में यह डर रहता है कि यह सब तरीके सही नहीं होते हैं, पर ध्यान रखें कि सही जानकारी के साथ अगर आप कोई तरीका चुनती हैं तो वह हमेशा आपके पक्ष में ही रहता है।

घरेलू तरीकों का कर सकती हैं इस्तेमाल

बहुत सी महिलाओं को गर्भपात के सुरक्षित घरेलू तरीकों के बारे में भी जानकारी रहती है। इसलिए समय रहते आप उन सब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जैसे कि पहली तिमाही में पपीते या धनिए का सेवन, रोजाना अंजीर आदि का सेवन कुछ ऐसे तरीके माने जाते हैं जिन्हें अपनाकर आप प्राकृतिक तौर पर गर्भपात कर सकती हैं।

हालांकि, हमें इस बात का ध्यान रखना चहिए कि इन घरेलू तरीकों पर 100% तक निर्भरता नहीं रखनी चाहिए। हो सकता है ये किसी एक के लिए काम करें और किसी दूसरे के लिए नहीं।

परिवार नियोजन तरीकों का पहले से इस्तमाल

आपको पहले से अगर आने वाली समस्या की जानकारी रहेगी तो उसे लेकर आप सावधान रहेंगे। ऐसा ही कुछ अनचाहे गर्भ के साथ भी है। पहले से पूरी जानकारी होने पर आप इसे लेकर सतर्क रह सकते हैं।

भारत में आजकल यौन शिक्षा का प्रचलन बढ़ा ज़रूर है, पर इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इसे लेकर हमें अभी भी एक लंबा सफर तय करने की ज़रूरत है। आज भी महिलाओं को पूरी तरह से गर्भधारण, अनचाहे गर्भ या फिर सुरक्षित तरीके से गर्भपात आदि को लेकर पूरी जानकारी नहीं है।

गर्भपात की गोलियों के बारे में या तरीकों को लेकर वो अनजान रहती हैं। ऐसे में अनचाहा गर्भ किसी भी महिला के लिए मानसिक तनाव का बहुत बड़ा कारण बन जाता है। साथ ही आजकल के युवा अपनी ज़िन्दगी को करियर और भविष्य के हिसाब से सुनियोजित कर जीना पसंद करते हैं। इसलिए अनचाहा गर्भधारण कई बार परेशानी का कारण बन जाता है।

गर्भपात हमेशा ही गर्भावस्था के चरण पर निर्भर करता है। शुरूआती समय में आप दवाई लेकर गर्भपात कर सकते हैं पर समय ज़्यादा हो गया है तो सुरक्षित गर्भपात के लिए आपको सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ सकता है। मगर हमेशा ध्यान रखें कि जितना जल्दी गर्भपात होगा प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी।

इसलिए आपको सुरक्षित गर्भपात की जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। इसके हिसाब से कुछ चीज़ें जो आप कर सकते हैं वो है;

प्रशिक्षित डॉक्टर का चुनाव

समय रहते एक ऐसे डॉक्टर को ढूंढना बेहद ज़रूरी है जो सही तरह से आपके और आपके शरीर के हिसाब से निर्णय ले सके। इसलिए सही जानकारी के बाद ही आप ऐसे किसी एक्सपर्ट को ढूंढ सकते हैं।

सही गर्भपात के तरीके का चुनाव

जैसा कि बताया गया है कि बहुत बार गर्भपात की गोलियों से ही आप सुरक्षित गर्भपात कर सकते हैं पर बहुत से मामलों में हो सकता है कि सर्जरी का सहारा लेना पड़े। यह तरीका हर एक व्यक्ति विशेष के लिए अलग हो सकता है। इसलिए पूरी तरह से जांच के बाद ही कोई निर्णय लें।

मान्य संस्थाओं की जानकारी

अनचाहे गर्भ में आपको सुरक्षित गर्भपात के समय डरने की आवश्यकता बिलकुल नहीं है। आप ऐसी मान्य संस्थाओं के बारे में पता लगा सकते हैं जो एकदम लीगल हैं और आपको किसी भी तरह के मानसिक तनाव लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

भविष्य के लिए जागरूक

आप ऐसी परिस्थिति में अगर सही तरीके से सही निर्णय लेते हैं तो आगे के लिए आपको सही राह मिलती है। आप अपने भविष्य की प्लानिंग के हिसाब से परिवार नियोजन, या प्रेगनेंसी रोकथाम के तरीके अपना सकते हैं। इस तरह से अगर अगर आपको सही और सुरक्षित गर्भपात की जानकरी है तो आप जटिल समय में भी सही निवारण ढूंढ सकते हैं। नसबंदी, महिला नसबंदी, कॉपर टी, कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां आदि ऐसे कई उपाय हैं जो आप अपना सकते हैं।

क्यों ज़रूरी है सुरक्षित गर्भपात की जानकारी?

अनचाहे गर्भ के साथ-साथ एक और चीज़ जिसकी आपको जानकारी होनी चहिए वो है सुरक्षित गर्भपात की। अनचाहे गर्भ के कारण अगर आपने फैसला ले लिया है कि आप प्रेगनेंसी को खत्म करना या चाहते हैं तो इस प्रक्रिया को गर्भपात कहा जाता है। गर्भपात किसी के लिए भी ऐसा समय है जिसके बारे में निर्णय लेना कभी भी आसान नहीं होता है। पति पत्नी दोनों के लिए ही ये फैसला कठिन है।

गर्भपात हमेशा ही गर्भावस्था के चरण पर निर्भर करता है। शुरूआती समय में आप दवाई लेकर गर्भपात कर सकते हैं पर समय ज़्यादा हो गया है तो सुरक्षित गर्भपात के लिए आपको सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ सकता है। मगर हमेशा ध्यान रखें कि जितना जल्दी गर्भपात होगा प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी। इस तरह से अगर अगर आपको सही और सुरक्षित गर्भपात की जानकरी है तो आप जटिल समय में भी सही निवारण ढूंढ सकते हैं।

Exit mobile version