Site icon Youth Ki Awaaz

WhatsApp, Instagram अचानक से करीब 45 मिनट तक रहा डाउन और यूजर्स हुए परेशान

WhatsApp, Instagram अचानक से करीब 45 मिनट तक रहा डाउन और यूजर्स हुए परेशान

अभी हाल में ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम शुक्रवार की रात करीब 45 मिनट तक यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक से रात के करीब 11 बजे कई व्हाट्सएप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायत की। यह समस्या करीब 11 बजकर 45 मिनट तक रही।

यूजर्स ने अपने सिस्टम से व्हाट्सएप कनेक्ट करने में भी काफी परेशानी महसूस की इसके बाद यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की और मीम्स बनाकर शेयर किए।  

वहीं इस्टाग्राम यूजर्स को भी नया पोस्ट करने और पोस्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद ट्विटर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन (WhatsApp Down) ट्रेंड करने लगा।

https://twitter.com/SivaHarsha_1/status/1372965887980933122?s=19

 व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की तरफ से अपने  यूजर्स के लिए दिया गया आधिकारिक बयान 

इसके बाद व्हाट्सएप की तरफ से अपने यूजर्स के लिए आधिकारिक रूप से भी कहा गया है कि कुछ समय के दिक्कत आई थी। लेकिन, अब सब सही हो गया है। व्हाट्सएप ने लिखा कि आपके धैर्य के लिए शुक्रिया, ये 45 मिनट का मसला था, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं।

https://twitter.com/WhatsApp/status/1372981450325196800?s=19

इंस्टाग्राम ने भी अपने यूजर्स के लिए आधिकारिक रूप से भी कहा है कि कुछ लोगों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स के साथ समस्या आई, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। इस मसले को ठीक कर दिया गया है, परेशानी के लिए खेद है।

https://twitter.com/instagram/status/1372988380737204227?s=19

Exit mobile version